पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने किया गया पौधारोपण

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की अभिनव पहल
रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन समाजसेवी सुनील रामदास के मार्गदर्शन में पूरे जिले में वृहद पौधारोपण व वृक्षारोपण का महाअभियान किया जा रहा है। जिसमें समाज के लोग अपनी सहभागिता देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक भी हो रहे हैं।


इसी महाअभियान के अंतर्गत विगत दिवस वार्ड नंबर 6 में लोगों में पर्यावरण के प्रति रुचि को देखते हुए घरों में पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए छोटे पौधे रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के तरफ से आंवला,अमरुद जामुन,बादाम,साथ ही फूल वाले पौधे में लिली,मदार,चंपा एवं तुलसी,बेल,शमी का पौधा वितरित किया गया। जहां पर गणमान्य जन मे गोपी शरण बंजारे,दुष्यंत पटेल, राजीव कश्यप,काजल, लता,रागिनी, खिलेश्वरी,द्रौपदी फाउंडेशन से टीम प्रमुख राम यादव संजू चौहान संदीप,रामशरण, लालसाय इसके अलावा वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया जिसमें चंपा, मदार,टिकोमा, बेल का वृक्षारोपण भी कराया गया।

पौधारोपण को दें विशेष महत्व – – रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन समाजसेवी सुनील रामदास ने समाज के लोगों से भी अनुरोध किए हैं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें। इन पौधारोपण व वृक्षारोपण का लाभ भावी पीढ़ी को मिलेगा।



