आज से पावन श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

भव्यता देने में जुटे श्रद्धालुगण

रायगढ़ - - शहर के कान्हा हॉस्पिटल के सामने जूट मिल रोड में कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी मित्तल व बीना चौहथा के विशेष मार्गदर्शन में पावन सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कथा का शुभारंभ आज 24 नवंबर को वेदी पूजा, कलश यात्रा के बाद दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होगा। व्यासपीठ पर विराजित होंगे अंचल के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं अजय उपाध्याय पेंडरुआ पहाड़ मंदिर जो निसदिन दोपहर तीन से प्रभु इच्छा तक आगामी 1 दिसंबर तक श्रद्धालुओं को पावनमयी कथा का रसपान कराएंगे। वहीं इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को भव्यता देने में सभी सदस्यगण जुटे हैं। कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मी मित्तल और बीना चौहथा ने शहर के श्रद्धालुओं को कथा में शामिल होने का अनुरोध किया है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page