रायगढ़ जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने किया कमाल

रायगढ़ - - रायपुर में 11 से 15 नवम्बर तक आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अकरम खान व सचिव सौरभ पंडा ने बताया कि अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स वर्ग में लक्ष्य प्रधान एवं अदिति सिंह ने बेहतरीन तालमेल के साथ विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

अंडर-15 बॉयज डबल्स में लक्ष्य प्रधान एवं हर्षित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। अंडर-15 सिंगल्स में हर्षित कुमार ने मजबूत खेल के दम पर सेमीफाइनल तक पहुँचा। अंडर-17 बॉयज डबल्स में अनुराग बघेल एवं नवनीत कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं इन उपलब्धियों ने रायगढ़ जिले का गौरव बढ़ाया है तथा जिले के बैडमिंटन क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया है।संघ अध्यक्ष अकरम खान एवं सचिव सौरभ पंडा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य प्रधान, अदिति सिंह, हर्षित कुमार, अनुराग बघेल एवं नवनीत कुमार का प्रदर्शन रायगढ़ जिले की बैडमिंटन प्रतिभा को राज्य स्तर पर नई पहचान दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का मान बढ़ाएँगे।संघ के संरक्षक अरुण बेरीवाल, सुभाष अग्रवाल,चेयरमैन प्रवीर शाह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवानदास बजाज,सह सचिव कुंदन सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य — श्रीमती अरुणा चौहान, राजेश यादव, अजय थवाईत,श्याम गोयल,  कन्हैया शर्मा, राकेश पटेल एवं हितेश वर्मा सभी ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page