रायगढ़ - - शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति राजकुमार जायसवाल के निवास स्थान में विगत 28 अक्टूबर को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती मनाने के लिए सभी जायसवाल बंधुगण उपस्थित हुए और सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि शैमरोन मैरिज हॉल में आगामी 5 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह किया जाएगा एवं सहस्त्रबाहु जी की पूजा अर्चना की जाएगी। बैठक में जायसवाल समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्पल जायसवाल सचिव मनीष जायसवाल, विनोद जायसवाल, विश्वनाथ जायसवाल एवं अन्य जायसवाल बंधुओं की उपस्थिति रही। वहीं भगवान सहस्त्रबाहु जयंती और दीपावली मिलन समारोह के आयोजन को भव्यता देने में जायसवाल समाज के सभी सदस्यगण जुटे हैं।








