राजीव नगर विद्यालय के बच्चों को वाटर कूलर एवं वाटर हीटर की सौगात

लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड की अभिनव पहल
रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड अध्यक्ष पूनम सिंह के विशेष मार्गदर्शन में सामाजिक जनहित के कार्यों को किया जा रहा है। जिससे समयानुसार समाज के जरुरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं। क्लब के सदस्यों ने आज सुबह 11 बजे “सेवा का जल” कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के शासकीय विद्यालय, राजीव नगर में सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण अभियान को प्रमुखता देते हुए व स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखते हुए मौसमानुकूल पेयजल सुविधा का लाभ देने के पवित्र प्रयोजन से विद्यालय में वोल्टॉस कंपनी का वॉटर कूलर एवं वॉटर हीटर का उपहार भेंट किया।

बेहतर रहे बच्चों का स्वास्थ्य – – अध्यक्ष पूनम सिंह का कहना है कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ, ठंडा एवं गर्म पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि सर्दियों में गरम पानी और गर्मियों में ठंडा पानी मिल सके,जिससे बच्चे सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान और हाइड्रेटेड रह सकें और उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे। वहीं उनका कहना है कि लॉयंस प्राइड की “सेवा ही सर्वोपरि” भावना को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। सेवा का वास्तविक अर्थ है कि बिना अपेक्षा के किसी के जीवन में सहजता और सुकून लाना।इसी तरह विद्यालय परिसर में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

इनका रहा योगदान – – कार्यक्रम को सफल बनाने में लॉयंस क्लब प्राइड अध्यक्ष अध्यक्ष लॉयन पूनम सिंह, सचिव लॉयन डॉ नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लॉयन , लॉयन डॉ सविता साव, लॉयन मनीषा वर्मा, लॉयन मनीषा वर्मा, लॉयन आशा बेरीवाल सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। वहीं लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड के इस नेक कार्य की विद्यालय संस्था के सभी सदस्यों ने बेहद सराहना की ।



