अन्य गतिविधियाँ

एमएसपी गोल्ड कप 2.0 7वीं रायगढ़ रोलबॉल प्रीमियर लीग का भव्य समापन

रायगढ़ – – रोलबॉल एसोसिएशन के सचिव आबिद साबरी ने बताया कि रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में विगत 1 दिसंबर को 7वीं  रायगढ़ रोलबॉल प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया गया था,  प्रतियोगिता दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया था प्रतियोगिता U-11, U-14 और U-17 आयु वर्ग के बालक -बालिकाओ के लिए आयोजित की गई थी, प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई ,जिसके लग्भाग 120 बच्चों ने रोलबॉल और 30 बच्चों ने स्केटिंग प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दर्ज करायी प्रतियोगिता में ओ पी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक रायगढ़ मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.के.सिंह सीईओ एमएसपी पावर एंड लिमिटेड जामगांव उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कमल अग्रवाल अध्यक्ष रायगढ़ इस्पात एसोसिएशन  श्रीमती पूनम सोलंकी नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम .विशिष्ट अतिथि के रूप में  श्रीमती अनिता अग्रवाल, संचालक डीडब्ल्यूपीएस  विशिष्ट अतिथि के रूप में  डॉक्टर प्रिया सिंह प्राचार्या दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बड़े रामपुर , की उपस्थिति रही, रायगढ़ रोलबाल एसोसियेशन से कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में विनोद अग्रवाल , अध्यक्ष रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, सरंक्षक मुकेश मित्तल कलानोरिया , कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ,संयोजक नेतराम साहू , सचिन आबिद साबरी , कार्यकारिणी सदस्य सुभाष मजूमदार, दादू राम पटेल , खगेश पटेल,  विक्रम अग्रवाल , धीरज मित्तल, अनूप कुमार टोप्पो, सदस्य के रूप में उमा शंकर बहेरा, मिलन कुमार गुप्ता, भागीरथी यादव,  उपस्थित रहे. रोलबाल कोच में राजा रेशम पटेल, सुश्री सीमा साह रोलबाल  सहायक कोच में रोहित सिदार, युवराज सिदार, सुश्री प्रिया सिदार, मधुसुधन सोनी. ने अपने कार्यो का संपादन किया।

प्रतियोगिता के विजेता – – उन्होंने बताया कि अंडर 11 में तीसरे स्थान पर आरव सिंह और सदस्य, दूसरे  स्थान पर आकांक्षा और सदस्य, पहले स्थान पर  आदया बेरीवाल और सदस्य रहे,बेस्ट शूटर  आदया  बेरीवाल बेस्ट गोलकीपर प्रियांक द्रिवेदी |अंडर-14 टीम में  एरिक ईरान टोप्पो और सदस्य, तीसरे स्थान पर रहे , द्वितीय स्थान पर  सोहम  मित्तल और सदस्य रहे, और प्रथम स्थान पर  अक्षत  अग्रवाल और सदस्य रहे.U-14 बेस्ट गोलकीपर कुनाल मोदी और बेस्ट शूटर अतुल्य वीर रहे। अंडर-17 टीम वेदांत और सदस्य  तीसरे स्थान पर रहे, द्वितीय स्थान पर  आदि दुबे और सदस्य रहे,और प्रथम स्थान पर टीम सुजल अग्रवाल Lmao सदस्य रहे,U-17 बेस्ट गोलकीपर अकुल मोदी और बेस्ट शूटर आदि दुबे रहे।

एसोसिएशन के उपलब्धि की दी गई जानकारी – – समापन समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन मे रोलबाल के विगत 10 वर्ष के उपलब्धि को बताया, साथ ही खिलाडियों को अनुशासन से निरंतर अभ्यास पर जोर दिया. खेल मैदान की माँग को पहली प्राथमिकता से रखा. मुख्य अतिथि श्री ओ. पी. चौधरी जी ने अपने उद्बोधन में खेल खिलाडी जिंदाबाद के नारे के साथ शुरु किया. जल्द स्टैंड साइज का रोलबाल कोर्ट बनकर तैयार हो जायेगा. इसके बारे मे जानकारी दिये. सचिव और विनोद काम्ब्ली की तुलना करके खिलाडियों को अपने वैक्तिय  विकास पर विशेष जोर देने को कहा। यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेटर  के जीवन के बारे बताया .कैसे उसने संघर्ष करके आज अपने मुकाम पर पहुँचा है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने मे रायगढ़ रोलबाल एसोशियशन के सभी सदस्य नै अपना योगदान दिया व उद्घोषक नेतराम साहू थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page