रायगढ़ - - शहर की प्रतिष्ठित अंतरंग संस्था ने विगत दिवस होटल आशीर्वाद में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन अध्यक्ष संतोष अग्रवाल (सावित्री राईस मिल ) के विशेष मार्गदर्शन में किया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था की जनसंपर्क प्रमुख बीना चौहथा ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह के खूबसूरत पल में सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई और उन्होंने बताया कि आगामी 29 तारीख आंवला नवमी को चन्द्रपुर नाथल थाई, श्याम मंदिर के दर्शन कर नौका बिहार का कार्यक्रम बनाया गया है। जिससे अंतरंग के सभी सदस्यों में उत्साह है।

वहीं सचिव विनोद अग्रवाल ने सभी सदस्यों से कहा कि जो भी कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं वे अंतरंग संस्था की जनसंपर्क प्रमुख बीना चौहथा से सम्पर्क कर सकते हैं और उनके नंबर 7000429276 से संपर्क कर सकते हैं। वहीं दीपावली मिलन समारोह में अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष बापोडिया,एम एल गुप्ता,वरिष्ठ रामकुमार अग्रवाल, रतन केडिया, राकेश पाण्डेय, सुनील बंसल सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।








