दीयों की रंगत में निखरी बच्चों की खूबसूरत कला

आगाज़ एक नई पहल संस्था ने कराया दीया पेंटिंग कार्यक्रम

रायगढ़ - - चक्रधरपुर में आज 16 अक्टूबर को दीपावली के शुभ अवसर पर ‘आगाज़ एक नई पहल’ संस्था द्वारा जिज्ञासा इंग्लिश मीडियम स्कूल, चक्रधरपुर में एक प्रेरणादायक दीया पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कला और भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कल्पनाशील विचारों को रंगों के माध्यम से दीयों पर उतारा। बच्चों द्वारा तैयार किए गए रंग-बिरंगे दीयों ने पूरे परिसर को दीपोत्सव की चमक से भर दिया।


इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ शांति यादव, जय चौहान, चमे‍ली चौहान और वर्धन तारा यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन ‘आगाज़ एक नई पहल’ संस्था की संस्थापक मोनिका इजदार के मार्गदर्शन में हुआ। उनके साथ संस्था के सदस्य राजेन्द्र साहू और प्रकाश जायसवाल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। मोनिका इजदार ने कहा कि “बच्चों की रचनात्मकता को मंच देना ही हमारे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है। दीपावली जैसे पर्व बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सबसे सुंदर अवसर प्रदान करते हैं।


कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से त्यौहार मनाने का संदेश दिया गया।वहीं बच्चों की मुस्कान और उनकी कला से सजी यह दीवाली सचमुच अनोखी रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page