7 सितंबर को अंडर 23 व सीनियर का ट्रायल

टी-20 व टेस्ट मैच के लिए होगा चयन

रायगढ़ - - बीसीसीआई के निर्देश व सीएससीएस के आदेश अनुसार जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 23 व सीनियर खिलाडिय़ों का ट्रायल स्थानीय रायगढ़ स्टेडियम में 7 सितंबर को प्रात:  8:30 बजे से लिया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता को चयनकर्ता के रूप में नामित किया गया है। सभी खिलाडिय़ों को रायगढ़ स्टेडियम में प्रात: 8 बजे से पहुंचने को कहा गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाडिय़ों को शामिल होने की अपील की है।

यह है अन्य नियमावली--सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को अपनी कीट लानी होगी तथा सफेद ड्रेस में आना होगा।  राज्यस्तरीय टूर्नामेंट हेतु 20-20 खिलाडियों को  सीएससीएस के निर्देश पर अंतिम रूप से आगे भेजा जाएगा। फिलहाल अंतरिम टीम का गठन होगा। सभी नये खिलाडियों को ट्रायल पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्टे्रशन के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र व डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, मेनूवल जन्म प्रमाण पत्र, पीवीसी आधार कार्ड, 6 साल की मार्कशीट , तत्काल की फोटो के साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर भी जमा करवाएं। जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में प्रात:11:30 से 1:00 व शाम 5:00 से 8:30 बजे तक आकर करवा लें। ट्रायल के समय अपने आधारकार्ड की फोटो कॉपी लिंक मोबाईल नंबर के साथ लेकर आए। विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से ली जा सकती है। जिन खिलाडियों ने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है वह अनिवार्य रूप से मैच से पूर्व बना लें। ताकि प्रतियोगिता में शामिल हो सके।

ट्रायल की उम्र एवं फीस - - सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल के लिए अंडर 23 व सीनियर के प्रत्येक खिलाड़ी के पंजीयन हेतु 200 रुपये शुल्क रखा गया है। जो मैदान पर ही ट्रायल के पूर्व लिया जाएगा। अंडर 23 के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 रखी गई है। अर्थात वहीं खिलाड़ी इसमे शामिल हो सकते हैं जो 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच जन्मे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page