स्कूली बच्चों को मिला उम्मीदों का झोला

लॉयंस क्लब प्राइड की अभिनव पहल

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ ने विगत दिवस एक अगस्त को अध्यक्ष लॉयन पूनम सिंह के विशेष मार्गदर्शन में सेवा गतिविधि कार्यक्रम के अन्तर्गत शासकीय विद्यालय, एकताल में स्कूली बच्चों के लिए उम्मीदों का झोला कार्यक्रम का आयोजन किया।

बच्चों को दिया गया उपहार - - इस विशेष कार्यक्रम के अन्तर्गत एकताल गाँव जो कि झारा शिल्प कला कार्य के लिए प्रसिद्ध है। इस गाँव के कलाकारों के बच्चे जो शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं। उनको लॉयंस क्लब प्राइड, रायगढ़ के सदस्यों ने “उम्मीदों का झोला” सेवा गतिविधि के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के 50 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, चॉकलेट एवं स्नैक्स का उपहार दिया। जिससे स्कूली बच्चे अत्यधिक खुश हुए।वहीं अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य था कि कला परंपरा से जुड़े परिवारों के बच्चे शिक्षा की ओर भी उत्साहपूर्वक अग्रसर हों और उनके सपनों को पंख मिलें।

इनका रहा योगदान - - कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लॉयन श्रीमती पूनम सिंह, सचिव लॉयन डॉ नेहा अग्रवाल, लॉयन शाइना मलिक, लॉयन मनीषा वर्मा, लॉयन डॉ सविता साव सहित अनेक सदस्यों व विद्यालय के स्टॉफ सदस्यों और बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page