30 को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच परामर्श शिविर का भव्य आयोजन

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की अभिनव पहल

रायगढ़ - - रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के संयुक्त तत्त्वाधान में आगामी 30 अगस्त को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के विशेष मार्गदर्शन में व कार्यक्रम अध्यक्ष नयन अग्रवाल, सूरज जायसवाल के सानिध्य में किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब के सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजित निःशुल्क जाँच परामर्श शिविर के अंतर्गत मस्तिष्क रोग, पेट रोग (गैस्ट्रो) एवं जोड़ प्रत्यारोपण की जाँच व परामर्श दी जाएगी।

चिकित्सक विशेषज्ञ देंगे सेवाएं - - इस निःशुल्क शिविर में डॉ. उमेश कुमार चंद्रा, डॉ. चारू शर्मा डॉ. प्रतीक धाबलिया आगामी 30 अगस्त शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक संजीवनी नर्सिंग होम, रायगढ़ में अपनी सेवाएं देंगे व निःशुल्क बीएमडी, बीती एवं ब्लड शुगर की जांच सुविधा उपलब्ध डॉक्टर परामर्श पर रहेंगे। कृपया मरीज अपनी पुरानी और रिपोर्ट साथ लायें।वहीं अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए अमित कुमार लहरे 8718981665, रोट. नयन अग्रवाल 9425257365, रोट. सूरज जायसवाल 8889977998 व ओंकार पटेल 9755233655 से संपर्क कर सकते हैं। एक दिवसीय इस निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच व परामर्श शिविर को भव्यता देने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर संस्थापक पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व सचिव सूरज जायसवाल सहित क्लब के सभी सदस्यगण व रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल टीम के सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page