अन्य गतिविधियाँ

कल 10वां भव्य केलो महाआरती संध्या का होगा आयोजन

भव्यता देने में जुटे केलो उद्धार समिति व छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच के सदस्यगण रायगढ़ केलो उद्धार समिति की अभिनव पहल से केलो मैया महाआरती शहर के छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच के सभी सदस्यों के द्वारा विगत 9 वर्षों से समलाई घाट में समाज के लोगों को पर्यावरण व जल स्वच्छता संरक्षण का संदेश देने के पवित्र उद्देश्य से केलो महा आरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है जो हर किसी के लिए अब एक ऐतिहासिक आयोजन बन चुका है  साथ ही परंपरा का रूप भी ले लिया है इस आयोजन को गति देते हुए इस 10वें वर्ष में भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समलाई घाट में भव्य केलो महाआरती का आयोजन समिति के सभी सदस्यों द्वारा शहर वासियों के विशेष उपस्थिति में बेहद ही खुशनुमा माहौल में किया जाएगा।

11 पंडितों के सानिध्य में होगी पूजा – अर्चना – – भव्य महाआरती पूजा कार्यक्रम के अन्तर्गत 14 जनवरी की शाम सर्वप्रथम जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पंडित बृजेश्वर मिश्रा के साथ 11 पंडितों की अगवाई में समलाई माता की पूजा अर्चना करने के पश्चात  घाट में स्थित केलो मैया के मंदिर में कीर्तन भजन के साथ शाम 6:00 बजे पंडित बृजेश्वर मिश्रा व सहयोगी 11पंडितों के सानिध्य में पूजा अर्चना सम्मिलित हजारों श्रद्धालुओं के साथ की जाएगी इसके पश्चात समूचा स्थल केलो मैया की भव्य भजन संध्या आयोजन में शामिल होगी। इस बार भी केलो नदी में खूबसूरत भव्य भगवान शिवलिंग की स्थापना के साथ हनुमान जी भी साथ में रहेंगे जिसकी विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी।

शहरवासी स्वच्छता का लेंगे संकल्प – – महाआरती में उपस्थित लोगों ने केलो मैया महाआरती में पवित्र मन से शामिल होकर  पर्यावरण और जल को संचित करने का संकल्प भी लेंगे। वहीं शाम को समलाई घाट राजा पारा केलो मैया के पूजा अर्चना के बाद स्थानीय कलाकारों का भजन प्रारंभ होगा इस भव्य आयोजन में शहर की गाणमान्य नागरिकों के अतिरिक्त शहर के सामाजिक संस्था से आए हुए लोग शामिल होंगे।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण – – इसी तरह पूरे घाट परिसर में शहर के विभिन्न सामाजिक संस्था के सदस्यों के द्वारा स्टॉल लगाकर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रसाद बांटे जाएंगे। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंच के सदस्यगण व केलो उद्धार समिति के सभी सदस्यगण इस कार्यक्रम को भव्यता देने में पूरे मनोयोग से समर्पित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page