आध्यात्म

ऊँ नमः शिवाय के पावन मंत्र से गुंजित हो रहा शहर

मंत्र जाप करने श्रद्धा से जाप स्थल पहुँच रहे श्रद्धालु

रायगढ़ – – धर्म रक्षा समिति रायगढ़ एवं संस्था हिंद सेवक के तत्वाधान में शहर के राजापारा स्थित समलाई माता मंदिर के प्रांगण में विगत 5 से 12 अगस्त तक विश्व में भारत माता की जयकार और अखंड भारत की स्थापना के पवित्र उद्देश्य से
अखंड ऊँ नमः शिवाय महामंत्र जाप का आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है। वहीं आज दूसरे दिन सुबह वैदिक मंत्रोच्चार व महाआरती के साथ सुबह दस बजे पं श्रीकांत और पं सुशील तिवारी,पं उमंग तिवारी के सानिध्य में पूजा अर्चना हुई। जिसमें शहर के श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया।

श्रद्धा से हो रहा रुद्राभिषेक – – धार्मिक इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक व शाम को पांच बजे हो रहा है इसी तरह महाआरती प्रतिदिन रात 8 बजे हो रही है जिसमें श्रद्धालुगण श्रद्धा से भाग ले रहे हैं। इसके पश्चात
प्रसाद वितरण किया जा रहा है। वहीं अखंड ऊँ नमः शिवाय जाप के साथ – साथ प्रतिदिन रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है। वहीं पूर्णाहुति के दिन अभिमंत्रित रुद्राक्ष को श्रद्धालुओं को श्रद्धा से प्रसाद रुप दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं से निवेदन – – धार्मिक इस भव्य आयोजन में समस्त श्रद्धालुओं से अधिक अधिक संख्या में भाग लेने का निवेदन किया गया है। आज दूसरे दिन भी जाप स्थल में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। वहीं इस कार्यक्रम को भव्यता देने में धर्म रक्षा समिति रायगढ़ एवं संस्था हिंद सेवक व समस्त सनातन समाज रायगढ़ के सदस्यगण जुटे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page