इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सम्पन्न

रायगढ़ - - इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने विगत 14 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह तथा डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन के अधिकारिक यात्रा का आयोजन होटल श्री साई श्रद्धा  में सफ़लता पूर्वक किया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती मधुस्मिता त्रिपाठी उपस्थित थी । नारी शक्ति, सेवा ,समर्पण, मित्रता और बंधुता का संपूर्ण समावेश इनरव्हील क्लब में भली भांति दिखाई देता है।

मुख्य अतिथि का स्वागत नृत्य एवं पुष्प गुच्छ द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन एवं क्लब की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नई कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल, सचिव श्रीमती रिंकी सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती बिंदिया मोदी तथा एडिटर श्रीमती वीना अग्रवाल का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कॉलर एवं बैच प्रदान किए गए । विगत वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई ।  अध्यक्ष श्रीमती ज्योति एवं मुख्य अतिथि के द्वारा सभी सदस्यों को उपहार एवं सर्टिफिकेट दिया गया ।नई कार्यकारिणी टीम ने शपथ ग्रहण किया। क्लब में दो नए मेंबर्स का स्वागत भी किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के पास्ट प्रेसिडेंट श्रीमती वंदना अग्रवाल , रेखा अग्रवाल ,राखी संथालीया, सपना अग्रवाल , उर्मिला मोदी ज्योति अग्रवाल एवं नई कार्यकारिणी टीम प्रेसिडेंट श्रीमती ज्योति अग्रवाल , सचिव रिंकी सोनी,  बिंदिया मोदी , वीणा अग्रवाल एवं अन्य सदस्य श्वेता गर्ग , सोनल अग्रवाल , स्वीटी गुप्ता , अनीता अग्रवाल , राधा रानी केजरीवाल , साधना अग्रवाल , मनिशा अग्रवाल , हेमलता अग्रवाल एवं श्रीमती संगीता अग्रवाल का महत्वपूर्ण एवं सक्रिय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page