अभिमन मेमोरियल एजुकेशन में शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन

आकर्षण का केंद्र और यादगार बना कार्यक्रम

रायगढ़ - - अभिमन मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित अभिमन डी. एड. कॉलेज कुसमुरा एवं राइजिंग किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल कुसमुरा के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे विद्यालय प्रांगण में हुआ। इस अवसर पर संस्था के संचालक अरुण कातोरे , प्राचार्या श्रीमती अनुषा मैम, संपूर्ण शिक्षकगण और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, इसके पश्चात तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई।

गाँव में निकाली गई यात्रा - - तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे कुसमुरा ग्राम में निकाली गई। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाए, जोशीले नारे लगाए तथा ग्रामवासियों में तिरंगा वितरित कर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “अमर रहे शहीदों की कुर्बानी” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।वहीं यात्रा के अंत में पुनः विद्यालय परिसर में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए संचालक अरुण कातोरे ने कहा कि “तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है और इसके सम्मान के लिए हर भारतीय को सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इसी तरह प्राचार्या श्रीमती अनुषा कातोरे ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराया और छात्रों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।वहीं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी ने मिलकर देश की अखंडता एवं समृद्धि की शपथ ली।

कार्यक्रम का यह रहा विशेष आकर्षण - - पूरे ग्राम में तिरंगा यात्राग्रामवासियों को तिरंगा वितरणछात्रों द्वारा देशभक्ति गीत एवं नारेस्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page