अन्य गतिविधियाँ

लोकमान्य तिलक विद्यालय में जगदेव प्रसाद पटेल ने प्राचार्य पदभार ग्रहण किया

रायगढ़ – – रायगढ़ नगर में संचालित शिक्षण संस्थान लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ जिला रायगढ़ छ.ग.में जगदेव प्रसाद पटेल ने प्राचार्य पद पदभार ग्रहण किया। समस्त शिक्षक बन्धु – भगिनी के द्वारा नवपदस्थापित प्राचार्य का भव्य स्वागत किया।  प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल ने कहा कि पदभार ग्रहण करना अर्थात किसी व्यक्ति द्वारा किसी अधिकारिक जिम्मेदारी वाले पद की बागडोर अपने हाथों में लेना यानी उस पद की जिम्मेदारी और कार्य को अधिकारिक रूप से प्रारंभ कर क्रियान्वयन करने से है । जिसे कार्यभार ग्रहण करना भी कहा जाता है ।

आप सभी के सहयोग से ही प्राचार्य पद की महती भूमिका निभाने में समर्थ होऊंगा । आज आप सभी का स्नेह और सम्मान मिला। आप सभी से अपेक्षा है कि हमें इस संस्था को आगे बढ़ाने के लिए टीम वर्क अर्थात मिलकर कार्य करने की जरूरत है। अपनी भावनाओं में सामूहिकता का भाव रखकर अपने सभी कार्य को करने का स्वभाव होनी चाहिए। एक बात है हममें “जहां कम,वहां हम” की भावना से कार्य करना चाहिए।वहीं इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुरेश पात्र ,सरोज कोरी ,स्मिता लांबट,सुरेश पात्र, सरोज कोरी, राजेश गबेल, काजल त्रिवेदी, धनेश्वर यादव, हेमलता इजरदार, अनुपा निषाद, आरती यादव, लता साहू, अमर मालिक, नंद कुमार जाना, रजनी साहू, मल्लिका दीवान, नैंसी टोप्पो, धातृ शुभा सिदार, राहुल लांबट, सुशीला बरेठ, हेमलता वैष्णव, त्रिवेणी यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page