अन्य गतिविधियाँ

दादी बाड़ा पैलेस बैकुंठपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज महोत्सव

विविध मनभावन प्रतियोगिता का आयोजन

रायगढ़ – –  राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ जिला रायगढ़ अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता शर्मा की पहल से दादी बाड़ा पैलेस की संचालिका ने धूमधाम के साथ भव्य स्तर पर अपने निवास स्थान दादीबाड़ा पैलेस में तीज महोत्सव मनाया। इस भव्य तीज़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महावीर अग्रवाल समाज सेवी एवं कृष्णा कूलर की संचालिका श्रीमती अरुणा शर्मा की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर महिलाओं द्वारा सावन के गीतों पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

विविध मनभावन हुआ आयोजन – – सावन के पावन पर्व में भगवान श्री भोलेनाथ जी और मां पार्वती के ऊपर फिल्माया गीत डायलॉग के साथ श्रीमती सपना सत्य प्रकाश शर्मा एक्टिव सचिव मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति रायगढ़ एवं मनीषा शर्मा हरियाणवी कोरियोग्राफर ने अपनी खास आकर्षण प्रस्तुति देकर लोगों का मन जीत लिया। वहीं विभा शर्मा एवं गायत्री ठाकुर ने आज के फेसबुक पर चर्चित गीत ठुकराओगे ठुकरा लो पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए इस कार्यक्रम में भव्यता लाई। नीलम पांडे द्वारा सावन के गीत पर आकर्षक राजस्थानी नित्य कर कार्यक्रम  में चार चांद लगा दिए। मुस्कान शर्मा एवं उनके टीम द्वारा तैयार किया गया डांस भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने से किसी को भी रोक नहीं पाया।

इन्होंने किया कमाल – – कार्यक्रम में आए गरबा टीम बाल मंदिर द्वारा जजमेंट कर कड़ी स्पर्धा के साथ मिसेज हरियाणा फर्स्ट श्रीमती सपना सत्य प्रकाश शर्मा (सचिव मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति रायगढ़) द्वितीय निशा शर्मा एवं तृतीय रजनी शर्मा।  इसी तरह मिसेज राजस्थान प्रथम नीलम पांडे द्वितीय निधि शर्मा एवं तृतीय विभा शर्मा बनी। कार्यक्रम को एक सफल सूत्रधार के रूप में हाऊजी गेम के माध्यम से राम दीपक शर्मा अध्यक्ष महिला मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा समिति पूर्व एवं मोना अमित शर्मा के द्वारा खिलाया गया। कार्यक्रम में आए सभी उपस्थित मेहमान गण के लिए चाय एवं नाश्ता की व्यवस्था की गई थी।

यादगार बना सावन महोत्सव – – महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव में झूला- झूलने की प्रथा को भी इस कार्यक्रम में बखूबी से निभाया गया एक झूले को आकर्षक तरीके से सजाकर रखा गया था जिसमें सभी महिलाएँ बारी – बारी से  झूला झूलती रही। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैदराबाद से श्रीमती आशा शर्मा जी ने अपनी उपस्थिति दी। श्रीमती पुष्प लता शर्मा ने गले मिलकर उनका दिल से आभार किया। उनसे हुई चर्चा पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाएं के लिए तैयार किया गया बहुत ही आकर्षक कार्यक्रम है। मुझे बहुत मजा आया। मैं कोशिश करुंगी कि हर वर्ष यहां इस कार्यक्रम में आऊँ। कार्यक्रम में बुजुर्गों का विशेष रूप से ख्याल रखा गया था। श्रीमती पुष्पलता शर्मा ने कहा कि बिना बुजुर्गों के आशीर्वाद की कोई भी कार्यक्रम संपन्न नहीं हो सकता। जहां बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता वहां कार्यक्रम का सिर्फ अपमान ही होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
<p>You cannot copy content of this page</p>