तेंदूडीपा देवार पारा में बह रही श्रीमद् भागवत कथा की अमृतमयी धारा

रायगढ़ – – शहर के वार्ड क्रमांक 38 देवार पारा , तेंदू डीपा, रेलवे पश्चिम केविन के पीछे विगत 11 जनवरी से 18 जनवरी तक सुदेश लाला एवं उनकी पत्नी श्रीमती चंद्रकांता लाला के यजमानी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन प्रारंभ किया गया। विगत 11 जनवरी को कलश यात्रा निकाली गई एवं 12 जनवरी को व्यासपीठ पर विराजित भागवत ज्ञान के प्रकांड विद्वान पंडित भारत भूषण शास्त्री ने कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने सहज सरल ढंग से कथा का रसपान कराकर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रतिदिन निहाल कर रहे हैं और श्रद्धालुगण पवित्र मन से कथा का रसपान कर रहे हैं। वहीं कथा स्थल जय श्री राधे के पवित्र मंत्र से गुंजायमान है। वहीं यजमान सुदेश लाला एवं उनकी पत्नी श्रीमती चंद्रकांता लाला ने अंचल के सभी प्रबुद्ध जनों से आग्रह के साथ निवेदन किया है कि इस मानव जीवन को तारने वाले इस यज्ञ में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण का इंतजार ना करते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस श्रीमद् भागवत कथा के रस का आनंद लेते हुए अपने और परिवार सहित, बंधु बांधव के स्वास्थ्य और संपन्नता की मंगल कामना करें ।वहीं सात दिवसीय पावन संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को भव्यता देने में सभी श्रद्धालुगण जुटे हैं।



