अन्य गतिविधियाँ

हसीन झूले व मधुर गीत के संग लुत्फ़ लीं दिव्य सखियाँ

गैलेक्सी माल में यादगार दिव्य रंगीलो सावन का आयोजन रायगढ़ – – भारतीय संस्कृति के लोक परिधान में सजीं – धजीं दिव्य ग्रुप की सखियों ने जब रंगीलो सावन उत्सव में बनाए गए खूबसूरत झूले में सावन के मधुर गीतों के संग अपनी सखियों के साथ आहिस्ता – आहिस्ता खिलखिलाते हुए, मुस्कुराते हुए सावन झूले का लुत्फ़ लीं तो गैलेक्सी परिसर का माहौल और बेहद खुशनुमा हो गया। वहीं सावन पर्व की खुशी में जब उन्होंने लोक नृत्य के साथ मनभावन प्रस्तुति दीं तो आसमां से भी सावन के तुहिन कण मस्त बरसते हुए दिव्य रंगीलो उत्सव को हर किसी के लिए यादगार बना दिया।

दिव्य शक्ति की पहल – – शहर की नामचीन सामाजिक संस्था दिव्य शक्ति की पहल से हर वर्ष सावन महीना के पवित्र अवसर पर संस्था प्रमुख कविता बेरीवाल के विशेष मार्गदर्शन में शानदार व यादगार ढंग से दिव्य रंगीलो सावन उत्सव का आयोजन बड़ी भव्यता के साथ किया जाता है। संस्था की इसी सामाजिक परंपरा को बरकरार रखते हुए विगत 25 जुलाई को दिव्य शक्ति ग्रुप की सखियों ने कविता बेरीवाल के मार्गदर्शन में दिव्य रंगीलो सावन उत्सव का आयोजन शहर के गैलेक्सी माल में शाम चार बजे से रात सात बजे तक किया।

सावन गीतों के संग मस्त झूमे – – दिव्य सावन रंगीलो उत्सव ग्रुप की सभी सखियों के लिए बेहद खास रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी भारतीय परिधान लहंगा और साड़ी में सुस्सजित होकर सावन गीतों के साथ निहाल होकर मस्त थिरकीं। इसके पश्चात उन्होंने परिसर में बनाए गए झूले में मस्त सावन झूला झूलकर अपने पल को खुशनुमा बनाया। इसी तरह दिव्य ग्रुप की सखियों ने विविध प्रस्तुति व लोक नृत्य में अपनी मनभावन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। वहीं सिंगर रश्मि अग्रवाल ,पारुल गुप्ता ,संगीता अग्रवाल, स्मिता सिंगल ने मधुर गीतों की प्रस्तुति से ग्रुप की सभी दिव्य सखियों को झूमने के लिए विवश किया।

बेहद खास रहा सेल्फी पाइंट – – दिव्य रंगीलो सावन उत्सव के भव्य कार्यक्रम के अतिरिक्त सेल्फी पाइंट भी खूबसूरत ढंग से बनाए गए थे जो सभी के लिए बेहद ही खास रहा व सभी ने कार्यक्रम के प्रारंभ से अंत तक अपनों के साथ हसीन सेल्फी लेते हुए उत्सव को यादगार बनाया। सावन क्वीन बनीं संगीता – – सावन क्वीन प्रतियोगिता का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। जब इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए तो दिव्य शक्ति ग्रुप की सखियाँ खुशी से पुलकित हो गईं और सावन क्वीन बनीं संगीता अग्रवाल फ्रेंड्स कॉलोनी, रश्मि अग्रवाल व तन्नू कौर टूटेजा को सभी ने शुभकामनाएं दीं।

इनका रहा योगदान – – दिव्य सावन रंगीलो उत्सव के भव्य आयोजन को सफल बनाने में दिव्य शक्ति संस्था प्रमुख कविता बेरीवाल,मैनेजमेंट टीम – निमा अग्रवाल मीना अग्रवाल ,ममता अग्रवाल ,दीपा तायल ,सचिता गुप्ता ,सीमा गुप्ता , पारुल गुप्ता एवं रुचि अग्रवाल व दिव्य ग्रुप की सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इसी तरह संपूर्ण कार्यक्रम का शानदार ढंग से संचालन एंकर सचिता गुप्ता और रुचि अग्रवाल ने किया। वहीं सभी सदस्यों ने कविता बेरीवाल के इस शानदार पहल की हृदय से सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
<p>You cannot copy content of this page</p>