हरियाली लाने किया जा रहा वृहद वृक्षारोपण – – सुनील रामदास

जिले में पौधारोपण व वृक्षारोपण का महाअभियान
रायगढ़ – – शहर के सुप्रसिद्ध रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की अभिनव पहल से विगत दस वर्षों से जिले में वृहद रुप से पौधारोपण व वृक्षारोपण का महाअभियान फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास की सार्थक पहल से किया जा रहा है ताकि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आए। वहीं फाउंडेशन के इस पहल की लोग हृदय से सराहना भी कर रहे हैं। समाज सेवी सुनील रामदास का कहना है कि स्वच्छ वातावरण व स्वस्थ शरीर हर किसी जीव के लिए जरुरी है इन्हीं बातों को प्रमुखता देते हुए पौधारोपण व वृक्षारोपण को महत्व देते हुए महाअभियान के अंतर्गत इनका रोपण किया जा रहा है साथ ही इसके संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक करने के लिए टीम के सभी सदस्यगण जुटे हैं।जिसका प्रभाव भी देखने को मिल रहा है और लोग इस महाअभियान से जुड़कर पौधारोपण व वृक्षारोपण में अभिरुचि के साथ इसके संरक्षण के लिए भी संकल्प ले रहे हैं

प्राथमिक शाला कलगामुडा में रोपड़ – – पौधारोपण व वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत फाउंडेशन टीम के प्रमुख राम यादव के सानिध्य में सदस्यों ने शासकीय प्राथमिक शाला और आँगन बाड़ी कलगामुडा, उर्दना में बच्चों और स्टाफ के द्वारा स्कूल में वृक्षारोपण किया गया व वहां छायादार में गुलमोहर करंज, सिंदुरा, नीम, केसियसेमिया एवं फलदार में अमरुद, बादाम, आम, जामुन के पेड़ लगाए गए। वहीं उस अवसर पर स्कूल के तेजराम साहू (प्रधान पाठक), अमृता खुटे (सहायक शिशक) सोलठी पुनीमती महंत (स्वीपर), कु. गिरिजा महत
श्रीमती – कौशमा साहू (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) हेमलता साहू (आं. बा. सहामिका) प्राथमिक शाला में बच्चे 17 व आंगनबाड़ी के बच्चों की उपस्थिति रही।


जुर्डा में भी पौधारोपण – – वहीं हरित रायगढ़ के सदस्यों द्वारा भी रामदास द्रौपदी फउंडेशन के साथ मिलकर ग्राम जुर्डा में छायादार और फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में जुर्डा के सरपंच जयप्रकाश प्रधान एवं रूपसी गारमेंट्स के छवि देवांगन, आदि ,डोलनारायण, जोगीराम यादव, सारथी यादव, आदित्य सिंह, भुवनेश्वर अग्रवाल, प्रकाश सदावर्ती ,शुभम देवांगन, जयद्रथ दुवान, रूपेश खूंटे ,गणेश गुप्ता ,कृष्ण यादव ,जयप्रकाश राणा, छाया, अर्चना, ज्योति, शोभना ,मालती ,सरिता, रुक्मणी श्रेया,चंद्रप्रभा, निशा सिंह और जुर्डा ग्राम के निवासी शामिल थे। वहीं सभी सदस्यों ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के इस अभिनव पहल की सराहना की।




