शिक्षा - जगत
शिवानी अग्रवाल को मिली शानदार कामयाबी

शिवानी अग्रवाल को मिली शानदार कामयाबी
रायगढ़ – – शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति कोतरा रोड निवासी लायंस राजेश अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल की सुपुत्री शिवानी अग्रवाल ने ओ पी जिंदल स्कूल से शिक्षा प्राप्त करते हुए 12वीं कक्षा के कॉमर्स सब्जेक्ट से बोर्ड एग्जाम में 84.4% मार्क्स लाकर परीक्षा पास की है। उनकी इस शानदार कामयाबी से परिजन व इष्ट मित्र अत्यंत हर्षित हैं। होनहार शिवानी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है शिवानी अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहन एवं अपने टीचर्स को देती हैं। वहीं शिवानी की इस शानदार कामयाबी के लिए सभी परिजन व साथियों ने जीवन के हर क्षेत्र में यूँ ही कामयाबी व तरक्की के लिए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रसन्नचित मन व हृदय से दे रहे हैं।



