अन्य गतिविधियाँ

रेल्वे स्टेशन के कुली भाईयों को दिया गया कंबल का उपहार

लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड की अभिनव पहल

रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड अध्यक्ष लॉयन श्रीमती पूनम सिंह और सदस्यों की अभिनव पहल से सर्द मौसम में मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए रायगढ़ रेल्वे स्टेशन के कुली भाईयों के लिए विशेष रुप से गरिमा की शाल – श्रम सम्मान का आयोजन विगत 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे किया गया।

दिया गया कंबल का उपहार – – इस नेक सामाजिक कार्यक्रम के अन्तर्गत क्लब के सदस्यों ने यह सेवा कार्य लॉयन मंजू बैजणियां, लॉयन ममता सांवडिया एवं लॉयन रीतू तायल की ओर से सम्पन्न किया गया।जिसके अंतर्गत रेल्वे स्टेशन के कुली भाईयों को कंबल का उपहार दिया गया। वहीं उपहार पाकर कुली भाईयों के चेहरे खुशी से खिल गए और उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को सहयोग के लिए बधाई दी साथ ही सेवा कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम का उद्देश्य – – अध्यक्ष लॉयन श्रीमती पूनम सिंह ने कहा कि हमारे कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ठंड के मौसम में रेलवे स्टेशन पर कार्यरत कुली भाइयों को कंबल प्रदान कर ठंड से राहत देना व कुली भाइयों के श्रम, सेवा एवं योगदान के प्रति सम्मान एवं गरिमा व्यक्त करना। साथ ही समाज में सेवा, संवेदना एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देना और लॉयंस क्लब की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना।

इनका रहा योगदान – – कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लॉयन श्रीमती पूनम सिंह, सचिव लॉयन डॉ नेहा अग्रवाल, लॉयन मंजू बैजणियां, लॉयन पिंकी केडिया, लॉयन चंपा अग्रवाल, लॉयन सरिता अग्रवाल, लॉयन मनीषा वर्मा, लॉयन शाइना मलिक सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page