अन्य गतिविधियाँ

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या देवी होलकर त्रि-शताब्दी जन्मजयंती समारोह का भव्य आयोजन

20 को रामलीला मैदान में शक्ति स्वरूपा समागम

रायगढ़ – – पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या देवी होलकर त्रि-शताब्दी जन्मजयंती समारोह समिति रायगढ़ एवं समर्पण सेवा समिति के मार्गदर्शन में रायगढ़ नगर में पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर की त्रि-शताब्दी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में शक्ति स्वरूपा समागम वर्ष 2024 का आयोजन रामलीला मैदान में सुबह दस बजे से किया जा रहा है। आयोजन में नगर के सभी शासकीय व अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालय से 3500 छात्राओं के द्वारा एक लय में महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम का पाठ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया जाएगा।उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर माधवी लता (हैदराबाद) प्रसिद्ध चिकित्सक राजनीतिज्ञ,समाजसेवी एवं हिंदू विचारक  का उद्बोधन प्राप्त होगा ,साथ ही कार्यक्रम में समाज की विभिन्न श्रेणियो की महिला नेतृत्व एवं महिला समाज प्रमुखों की उपस्थिति भी रहेगी।इस भव्य दिव्य कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
<p>You cannot copy content of this page</p>