लोकमान्य तिलक उ.मा.वि.चक्रधर नगर रायगढ़ में 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर धूमधाम से मनाया गया

रायगढ़ – 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह के पावन अवसर पर लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम ध्वज पूजन कर ध्वजारोहण विष्णु मेहानी (समिति सदस्य) , अशोक ठेठवार (समिति सदस्य), नन्द लाल मोटवानी , जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य (स्थानीय विद्यालय) के द्वारा ध्वज पूजन कर ध्वजारोहण किया गया।विद्यालय के छात्र -छात्राओं के द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं अतिथियों के द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के इस पावन अवसर पर आशीर्वचन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो देश के संविधान को लागू करने की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है,जब देश ने ब्रिटिश शासन से मुक्ति पाकर एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बनने का फैसला किया था।

वहीं गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए कहा गया कि गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सभी बराबर हैं और देश के शासन में हमारी भी भागीदारी है। यह दिन देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक है। इस अवसर पर पूरे देश में विभिन्न समारोह और परेड आयोजित की जाती हैं, जो देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करती हैं। आज, गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान – नियम , विधि – विधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। यह दिन हमें अपने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है। तत्पश्चात् विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत “मन की वीणा से गूंजित ध्वनि मंगलम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम्” प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली कड़ी में पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के छात्राओं के द्वारा मनमोहक नृत्य , देशभक्ति गीत और भाषण की रोचक प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य के द्वारा आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक धनेश्वर यादव के द्वारा किया गया।
गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका स्मिता लाम्बट , सुरेश पात्र, सरोज कोरी , काजल त्रिवेदी , धनेश्वर यादव , हेमलता इजरदार , अनुपा निषाद , आरती यादव, लता साहू , अमर मालिक , नंद कुमार जाना , रजनी साहू , मल्लिका दीवान , नैंसी टोप्पो , धातृ शुभा सिदार , राहुल लाम्बट , सुशीला बरेठ , हेमलता वैष्णव , त्रिवेणी यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक धनेश्वर यादव के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् गीत गायन एवं मिष्ठान वितरण कर किया गया।



