जायसवाल समाज ने मनाया सहस्त्रबाहु जयंती और दीपावली मिलन समारोह

समाज के वृद्धजनों का किया गया सम्मान
रायगढ़ – – शहर के जायसवाल समाज कल्याण समिति रायगढ़ की अभिनव पहल से विगत वर्ष की तरह इस बार भी समाज के सभी सदस्यों ने पारिवारिक माहौल में शहर के शैमरोन मैरिज हॉल में विगत 5 नवंबर को जायसवाल समाज के कुलदेव राजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान की जयंती और दीपावली मिलन समारोह का यादगार आयोजन किया। जिसमें समाज के सभी लोगों ने बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ भाग लिया।वहीं कार्यक्रम के पूर्व भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात पारिवारिक खुशनुमा माहौल में मिलन समारोह का आयोजन किया ।

विविध कार्यक्रम – – जायसवाल दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए विविध मनोरंजनात्मक कार्यक्रम किया गया। जिसका सभी ने आनंद लिया। वहीं दीपावली मिलन समारोह के पश्चात एक दूजे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई साथ ही समाज के बुजुर्गों का आत्मीय सम्मान किया गया। जिसकी सभी ने सराहना की।

इनका रहा योगदान – – कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष जायसवाल समाज कल्याण समिति रायगढ़ अध्यक्ष उत्पल जायसवाल, सचिव मनीष जायसवाल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल, प्रतिष्ठित व्यक्ति दिनेश जायसवाल, शिव जायसवाल, विनोद जायसवाल, राजकुमार जायसवाल यू एस दर्शन, राम जायसवाल, मनीष जायसवाल, नगेंद्र नेगी एवं सदस्य सूरज जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल मनोज जायसवाल, मोनू जायसवाल, मुरारी जायसवाल कवि जायसवाल, विवेक जायसवाल, अनिल जायसवाल शैलेश जायसवाल, रामा जायसवाल, जय जायसवाल धीरज जायसवाल, बबलू जायसवाल, होटल विकास, जायसवाल सहित अनेक सदस्यों ने मिलकर सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण योगदान दिया।



