Homeदेश-राज्यअखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने यादगार ढंग से मनाया कार्तिक पूर्णिमा...

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने यादगार ढंग से मनाया कार्तिक पूर्णिमा महापर्व

spot_img

दीप दान कर पोरथ घाट में किए दान पुण्य

रायगढ़ – – विगत दिवस कार्तिक पूर्णिमा महापर्व के पावन अवसर पर पूरे देश भर में भक्ति और श्रद्धा का आध्यात्मिक खुशी का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा महापर्व जिसे देव दीपावली महापर्व भी कहा जाता है। यादगार ढंग से मनाया। वहीं पावन इस महापर्व की खुशी में शहर की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल के विशेष मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पोरथ में जाकर कार्तिक पूर्णिमा महापर्व को बड़ी श्रद्धा व यादगार ढंग से मनाया।

भगवान शिव की पूजा कर किए दीपदान – – अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल ने बताया कि सभी सदस्यगण हम पोरथ तीर्थ स्थल पहुंचे और स्नान के बाद भगवान शिव जी और भगवान सूर्य देव को जलाभिषेक कर पूजा – अर्चना किए। इसके पश्चात हम सभी ने सनातनी पूजा परंपरा का पालन करते हुए देश, समाज और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर नदी में दीप दान किए जिससे सभी को आत्मिक खुशी हुई।

इसी तरह दीप दान पूजा के पश्चात हम सभी ने पोरथ घाट में कार्तिक पूर्णिमा महापर्व की खुशी में मान्यतानुसार जरुरतमंद लोगों को यथा संभव दान – पुण्य किए। कार्तिक पूर्णिमा महापर्व की पूजा अर्चना कार्यक्रम में सभी सदस्यों का भरपूर सकारात्मक सहयोग रहा और यह महापर्व हम सभी के लिए यादगार भी बन गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments