मारवाड़ी ब्राम्हण सेवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किए पौधारोपण
रायगढ़ – – शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति की महिला सदस्याएं सामाजिक जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहकर समिति के दायित्वों का निर्वहन करती हैं। इसी परंपरा के अनुरुप महिला सदस्यों ने अध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से पौधारोपण का वृहद कार्यक्रम रहा। जिसमें ब्राम्हण सेवा समिति के सदस्यों की भी विशेष सहभागिता रही।

किया गया पौधारोपण – – पौधारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सदस्यों व ब्राम्हण सेवा समिति के सदस्यों ने आज शहर के मंगलूडीपा नाला हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास पचास से अधिक छायादार व फलदार पौधे का रोपण कर समाज के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं मारवाड़ी महिला ब्राह्मण सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पर्यावरण की सुरक्षा करना हर नागरिक का प्रथम दायित्व होना चाहिए तभी भविष्य में इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इसलिए हर किसी को पौधारोपण करना जरुरी है। इसी तरह ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति जितनी अधिक मात्रा में पौधारोपण करेंगे साथ ही उनका संरक्षण करेंगे तो निश्चित रुप से भविष्य में पर्यावरण संतुलन पर इसका प्रभाव सकारात्मक देखने को मिलेगा साथ ही सभी का जीवन भी निरोग और सुखमय होगा।

इनका रहा योगदान – – पौधारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला ब्राह्मण समिति की अध्यक्ष श्रीमती रमा शर्मा, सचिव मीरा विजय शर्मा, संरक्षक सुनीता दुर्गेश शर्मा, उपाध्यक्ष ममता राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष रजनी प्रवीण शर्मा, कार्यकारिणी मीनल शर्मा, सोनल शर्मा व ब्राम्हण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा अरविंद शर्मा हेमंत शर्मा गोपाल शर्मा राजेश शर्मा विक्रांत शर्मा कोषाध्यक्ष अजय शर्माअजय शर्मा कृष्णा शर्मा सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
