अन्य गतिविधियाँ

जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग द्वारा मैन हॉस्पिटल में मरीजों को खिचड़ी का वितरण

रायगढ़ – – जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग ने हाल ही में मैन हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के लिए एक विशेष खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।महिला विंग की सदस्यों ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर मरीजों को पोषण से भरपूर और गरमागरम खिचड़ी वितरित की। यह पहल मरीजों को न केवल आवश्यक पोषण प्रदान करती है, बल्कि यह उन्हें सामाजिक सहयोग और भावनात्मक संबल भी देती है, जो उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आवश्यक है।संस्था की पदाधिकारियों और सदस्यों ने मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें पौष्टिक खिचड़ी प्रदान की।इस मानवीय पहल के लिए मैन हॉस्पिटल  मरीजों ने जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग का आभार व्यक्त किया।अध्यक्ष भारती मोदी और सचिव खुशबू अग्रवाल ने बताया कि आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सीए अमन मित्तल ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page