अन्य गतिविधियाँ

साधना शक्ति पीठ आश्रम में 11 से भव्य महारुद्राभिषेक व पार्थिव शिवलिंग पूजा का आयोजन

भगवान शिव की विशेष पूजा में जुटे भक्तगण

रायगढ़ – – सावन महीना देवों के देव महादेव भगवान शिव जी का पवित्र महीना माना जाता है। मान्यता है कि यह महीना भगवान भोलेनाथ जी को अतिप्रिय है और जो भक्तगण इस पवित्र महीना में प्रतिदिन भगवान शिवजी की पूजा – अर्चना रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन विधि विधान से करते हैं उनकी समस्त मनोकामनाएं भगवान भोलेनाथ जी पूरी करते हैं। यही कारण है कि सनातन काल से पवित्र सावन महीना में भगवान भोले के सभी भक्तगण विधि – विधान से उनकी पूजा करते हैं। वहीं भक्तगण अब पूजा की तैयारी में जुट गए हैं।

11 से होगा महारुद्राभिषेक यज्ञ – – शहर के बोईरदादर श्रीकुंज कॉलोनी, बीज निगम के सामने स्थित साधना शक्ति पीठ में महारुद्राभिषेक व पार्थिव शिव लिंग पूजा की विशेष तैयारी में जुटे हैं। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री श्री श्री 1008 घोर अघोर अवधूत भगवान जी के कृपा पात्र शिष्य श्री श्री शिव योगी कृष्णा अभिषेक जी महाराज ने बताया कि श्रावण महोत्सव यह वह समय है, जब स्वयं शिव तप में होते हैं, और साधक और भक्तों को अद्भुत अनुग्रह प्रदान होता है, यह श्रावण मास सामान्य नहीं है, जो भक्त इस उत्सव में (महारुद्राभिषेक से शिव ऊर्जा प्रवाह) भाग लेकर सर्व मनोकामना की प्राप्ति कर सकते हैं।”यह यात्रा नहीं आत्मा का आह्वान है” इसलिए भक्तगण आओ मिलकर श्री महादेव के चरणों में उपस्थित होकर अपने जीवन की समस्तबाधाओं का निवारण करें।वहीं महारुद्राभिषेक यज्ञ का यह आयोजन सुयोग्य पंडितों के सानिध्य में 11 जुलाई से प्रारंभ होगा।

साधना शक्ति पीठ को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज – – उन्होंने बताया कि श्री श्री श्री1008 घोर अघोर अवधूत भगवान जी के  सानिध्य में  विश्व में पहली बार 1100 विद्वान पंडितों के द्वारा रात दिन 24 घंटे चलने वाला अभिषेकात्मक हवनात्मक महायज्ञ 2023 में सम्पन्न करवाया गया ।जिसमें साधना शक्ति पीठ को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया।

9 अगस्त तक होगी विशेष पूजा – – उन्होंने बताया कि साधना शक्ति पीठ आश्रम में विगत 14 वर्षों से महारूद्राभिषेक निरंतर चला आ रहा है साथ ही विगत 10 वर्षों से पार्थिव शिवलिंग पूजन भी किया जा रहा है।वहीं इस बार भी पवित्र सावन माह की खुशी में बोईरदादर श्रीकुंज कॉलोनी स्थित साधना शक्ति पीठ आश्रम में आगामी 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक महारुद्राभिषेक यज्ञ व पार्थिव शिवलिंग पूजा का आयोजन किया जा रहा है।भगवान भोलेनाथ के भक्तगण इस महायज्ञ पूजा में भाग लेकर पुण्य के भागी बन सकते हैं साथ ही इस पूजा यज्ञ की विस्तृत जानकारी के लिए 9009201108, 9039770102, 8827606468 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं महारुद्राभिषेक यज्ञ व पार्थिव शिवलिंग पूजा के आयोजन को भव्यता देने में साधना शक्ति पीठ आश्रम के सभी श्रद्धालुगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
<p>You cannot copy content of this page</p>