अन्य गतिविधियाँ

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, रायगढ़ के “हरित रायगढ़ अभियान” के शुभारंभ की तैयारी संपन्न

विशेष सहयोग-रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के साथ

रायगढ़ – – शहर में आज 3 जून को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत रायगढ़ के हरित रायगढ़ अभियान का शुभारंभ आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के दिन शहर में होने जा रहा है। जिसकी तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण गतिविधि के द्वारा शहर के सभी 48 वार्डों में प्रकृति सेवकों की नियुक्ति की गई है एवं सभी प्रकृति सेवकों को अपने – अपने वार्डो में उपयुक्त स्थानों में लगाने हेतु बड़े पौधे प्रदान किये गए हैं।

थ्री पी मॉडल के तहत अभियान – – अभियान प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट ने बताया कि पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ के द्वारा थ्री पी मॉडल के तहत एक वृहद पर्यावरण संरक्षण अभियान लिया गया है,जिसके अंतर्गत पेड़,प्लास्टिक,पानी को मुख्य रूप से केंद्रित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और नगर स्वच्छता को लेकर एक जन आंदोलन चलाया जाना है,शीर्षक “मेरा नगर मेरी जिम्मेदारी”।उक्त अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस में वृक्षारोपण के साथ होने जा रहा है।

इनकी रही उपस्थिति – – वहीं उक्त कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि रायगढ़ प्रमुख दिलीप मोड़क, अभियान संयोजक जे.पी. दुबे,अभियान संयोजिका श्रीमती स्नेहा दास तिवारी. अभियान सहसंयोजक विमल महंत,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी एवं अभियान टोली के सदस्यों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
<p>You cannot copy content of this page</p>