अन्य गतिविधियाँ

गुरुपूर्णिमा पर्व बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे श्रद्धालुगण

खरसिया के मुंशी मंदिर में होगा कार्यक्रम

रायगढ़ – – धर्म नगरी खरसिया में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा ब्रह्मलीन स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के देवी संपत मंडल खरसिया परिवार द्वारा पंडित रामानंद मुंशी राम शर्मा राम मंदिर गंज चौक में भक्ति पूर्ण माहौल में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जा रहा है।

सुबह होगी पूजा – अर्चना – – वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते गोपाल शर्मा ने बताया कि आध्यात्मिक इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सुबह दस बजे पूज्य गुरुजी की पूजन आरती पश्चात प्रसाद वितरण एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।दैवी सम्पद मंडल खरसिया ने समस्त गुरु भाइयों परिजन एवं धर्म प्रेमी सज्जनों से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

भव्यता देने में जुटे सदस्य – – दैवी सम्पद मंडल खरसिया के विमल माताजी,ओमप्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल पत्रकार,गोपाल शर्मा पत्रकार,संटी सोनी,प्रिंस सलूजा,कैलाश बंसल,रमेश डभरा, मोंटी बंसल कान्हा शर्मा, मुकेश अग्रवाल, नीरज बंसल, विकास कबूलपुरिया, विष्णु अग्रवाल अनिल कुक्कू,उमेश बोंदिया वकील,नरेश गोयल अशोक अग्रवाल दादू दयाल,संजय कंकरवाल शहित गुरु परिवार के अन्य साथी तैयारी में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page