रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायगढ़ – – छत्तीसगढ़ — रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल द्वारा आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 30 नवम्बर रविवार, को किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय, बृज भवन के पास, रायगढ़ में आयोजित होगा।

नामचीन चिकित्सक विशेषज्ञ करेंगे शिरकत – – इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब के मीडिया प्रभारी सौरभ बट्टीमार ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में शहर और प्रदेश के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सौरभ जैन – मानसिक एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमीत बोकाड़े – शुगर, थायराइड एवं डायबिटीज विशेषज्ञ, डॉ. के. एस. भारतीया – हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमित जोशी – पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ, डॉ. आँचल अग्रवाल – स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रशांत अग्रवाल – एम.डी. मेडिसिन, डॉ. समीर मित्तल – हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ निःशुल्क प्रदान करेंगे। यह होगी सुविधाएँ – – शिविर में उपलब्ध निःशुल्क जाँच सुविधा के अंतर्गत हृदय संबंधी जाँच, किडनी जाँच, लिवर एवं पेट संबंधी जाँच, ब्लड जांच, बीपी, शुगर और थायराइड जांच, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे आदि की सुविधा होगी।
भव्यता देने में जुटे सदस्य – – रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल के पदाधिकारियों — रोटे. दयानंद अग्रवाल, रोटे. नवनीत अग्रवाल, रोटे. प्रतीक अग्रवाल और रोटे. शक्वी अग्रवाल — ने बताया कि यह शिविर हर वर्ग के लोगों के लिए पूर्णतः निःशुल्क है और इसका उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना है।वहीं क्लब ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने परिवार व परिचितों को भी इसकी जानकारी दें। निःशुल्क सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को भव्यता देने में क्लब के सभी सदस्यगण जुटे हैं।



