डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनीता कपूर ने ऑल इंडिया चार्टर दिवस पर किया  विभिन्न आयोजन

डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनीता कपूर ने ऑल इंडिया चार्टर दिवस पर करवाये  विभिन्न आयोजन रायगढ़ - - सेवा भावी संगठन ऑल इंडिया लीनेस क्लब का चार्टर डे समारोह विगत 30 अप्रैल को सेवा कार्यों तथा ज़ूम मींटीग के माध्यम से गीत संगीत, हाउजी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम के साथ हर्ष और उल्लास से सम्पन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनिता कपूर के आवाह्न पर चार्टर डे के उपलक्ष्य में प्रथम प्रहर में पर्यावरण जागरूकता हेतु डस्टबिन वितरण करवाये गए जिससे समाज में स्वच्छता के साथ- साथ लीनेस क्लब की छवि निर्माण भी हुआ।

नेत्र रोग निदान शिविर, नेत्रदान जागरूकता तथा चश्मे का विवरण भी किया गया।वहीं कुछ क्लबों ने वाटर कूलर ,  मंदिरों, चौक चौराहों पर प्यायू लगाये छाछ वितरण, गन्ना रस , फल वितरण, छाता वितरण किया।क्लबों में चार्टर सदस्यों का सम्मान भी किया गया।अपराह्न तीन बजे से ऑन लाइन  कार्यक्रम हुए जिसमें ऑल इंडिया प्रेसिडेंट चंद्रा अरोरा सहित सभी उच्च पदाधिकारी जुड़े।

 वहीं डिस्ट्रिक्ट CM-1संपदा से डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनिता कपूर ने कैबिनेट एडवाइजर लीनेस विभा भुटानी के सहयोग से हाऊजी खिलाया।जिसमें पुरे भारत के राज्यों से करीब 300 लीनेस बहनें शामिल हुईं। साथ ही गीत और संगीत का रंगारंग समारोह चलता रहा।जिसे सभी ने खूब सराहा।इस प्रकार लीनेस ऑर्गनाइजेशन का चार्टर दिवस  सेवा, मैत्री और एकता की भावना से साथ सम्पन्न हुआ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page