नवीनीकरण व स्वर्ण जड़ित दरबार का हुआ श्यामार्पण

बाबा श्री श्याम के जयकारे से गुंजायमान हुआ मंदिर
रायगढ़ – – शहर के श्री श्याम मंदिर में सभी श्याम प्रेमियों का महासंकल्प पूरा हुआ। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर स्वर्ण जड़ित अलौकिक सिंहासन में श्री श्याम प्रभु, शिव पार्वती जी एवं बालाजी को श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से विधिवत पूजा – अर्चना कर विराजित किए व पूजा – अर्चना और महाआरती के बाद मंदिर परिसर श्री श्याम प्रेमियों के जयकारे से गुंजायमान हो गया। वहीं श्री श्याम प्रभु का अलौकिक दिव्य दरबार का सौंदर्य देख श्रद्धालुओं का मन व हृदय पुलकित हो रहा है।

सुबह हुई विशेष पूजा – – श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने कहा कि समस्त सम्मानीय श्री श्याम प्रेमियों के मुक्त हस्त दान से संपन्न मंदिर के नवीनीकरण एवं स्वर्णजड़ित दरबार का श्यामार्पण भक्तों की भावना अनुरुप हुआ और आज हम सभी का महासंकल्प भी पूरा हुआ। सभी सम्मानीय सहयोगियों के प्रति हम सभी विशेष रूप से आभारी हैं। श्री श्याम प्रभु, शिव पार्वती जी व बालाजी को स्वर्ण जड़ित सिंहासन में विराजित कर हम सभी को हृदय से खुशी हो रही है।वहीं आज अक्षय तृतीया महापर्व के दिन मंदिर के महाराज जी पं शंकर शर्मा व अमित शर्मा के मार्गदर्शन में वैदिक विधि विधान से सुबह 9 बजे पूजा अर्चना हुई व हवन किया गया जिसमें सभी श्री श्याम प्रेमी बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए। इसके पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने पट खुलते ही श्री श्याम प्रभु, शिव पार्वती जी व बालाजी प्रभु का दर्शन – पूजन किया व महाआरती हुई। सभी भक्तों में अपार श्रद्धा व उत्साह रहा और सभी हर्षित हुए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तगण काफी संख्या में दर्शन – पूजन करने पहुँचे। शाम को हुआ।


श्री श्याम संकीर्तन – – सुबह पूजा – अर्चना के पश्चात श्री श्याम मंडल के श्रद्धालुओं ने स्वर्ण जड़ित सिंहासन में विराजित प्रभु की खुशी में शाम 7.30 बजे से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया। जिसमें कोरबा से पधारे कलाकार रितुराज अग्रवाल व शहर के श्री श्याम मंडल भजन टीम के कलाकारों ने श्री श्याम प्रभु का मधुर – मधुर भजन सुनाकर सभी भक्तों को मुग्ध किया। वहीं श्री श्याम प्रभु के भक्तगण भी मधुर भजनों के साथ भावविभोर होकर झूमे। इसके पश्चात रात 8.45 से श्री श्याम रसोई भोग प्रसाद का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद पाकर पुण्य के भागी बने।

इनकी रही उपस्थिति – – वहीं आज श्री श्यामापर्ण के भव्य आयोजन में श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा, राजेंद्र अग्रवाल, आनंद गर्ग, गजेन्द्र गर्ग, सचिन बंसल, राजेश गोयल, महेश सिंघानिया,विजय बंसल, लक्ष्मण शर्मा, मुकेश गोयल, गिरधर अग्रवाल, अमित जिंदल, दीपक मित्तल, सुनील एस एस, नरेंद अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सीए, नरेंद अग्रवाल टिंकू, दीपक ज्योति, पवन आरटीओ प्रकाश शर्मा, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पत्थलगांव, शिव थवाईत, राजेंद्र अग्रवाल व श्री श्याम सखी मंडल की सभी श्रद्धालु महिलाओं की उपस्थिति रही।



