खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन
रायगढ़ – – जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष, चक्रधर क्लब के प्रबंधक कोच अकरम खान ने जानकारी देते हुए बताया की 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चक्रधर क्लब द्वारा खिलाड़ियों के मध्य बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन विगत 14 से 18 अगस्त तक 5 दिवसीय किया गया।

नन्हें बच्चे हार और जीत को आत्मसात करते एक दूसरे से गले मिलते दिखे। और यही खिलाड़ी भावना है क्योंकि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो किसी भी व्यक्ति को सहज और सरल बनने की क्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

विजयी खिलाड़ी – – अंडर 7 बालिका विजेता – आरवी बिस्वाल, उपविजेता – अनायशा अग्रवाल, अंडर 9 बालक विजेता – पार्थ अग्रवाल, उपविजेता – वृन्दास नायक, अंडर 9 बालिका विजेता – टिया चौधरी, उपविजेता – सिद्धि साहू, अंडर 11 बालक विजेता – वेदांत देवांगन, उपविजेता- प्राजिन साहू, अंडर 11 बालिका विजेता – दिविशा अग्रवाल, उपविजेता – मन्नत अग्रवाल, अंडर 13 बालक विजेता – कृष्णव अग्रवाल, उपविजेता – समर्थ अग्रवाल, अंडर 13 बालिका विजेता – पृषा भालेराव, उपविजेता – हर्षिका गुप्ता, अंडर 15 बालक विजेता- सारांश बापोड़िया, उपविजेता – धवल जांगड़े, अंडर 15 बालिका विजेता – अम्बिका पटेल, उपविजेता – अदिति शर्मा, अंडर 17 बालक विजेता – भौमिक दहिवेले, उपविजेता – पृथ्वी मेहर, अंडर 17 बालिका विजेता- तारिणी मालाकार , उपविजेता – सौम्या सिंह ठाकुर रहे।

इनका रहा योगदान – – वहीं पूरे आयोजन को सफल बनाने हेतु लुकेश यादव, रुद्र यादव, गौरीश्री बहरा, आदित्य मेहानी के अलावा क्लब के अन्य कर्मचारियों एवं परिजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अमेरिका से प्रशिक्षण प्राप्त पायलट “शौर्य सिंह चौहान”, कार्यक्रम अध्यक्ष “श्रीमती दीपा गुप्ता” वेटेरन महिला राष्ट्रीय खिलाड़ी, विशिष्ट अतिथि “श्री आलोक अग्रवाल” समाज सेवी रहे, सम्मानित अथितियों ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। वहीं चक्रधर क्लब विभिन्न अवसरों पर बैडमिंटन आयोजनों के माध्यम से उचित प्लेटफार्म देने हेतु संकल्पित है।







