अन्य गतिविधियाँ

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने नवनियुक्त राज्यपाल रमन डेका का किया आत्मीय सम्मान

रायगढ़ – – विगत 31 जुलाई की सुबह राजभवन छत्तीसगढ़ के दरबार हाल में छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमन डेका का अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की तरफ से शाल ओढ़ाकर स्वागत और आत्मीय सम्मान किया गया।

जानकारी देते हुए संस्था प्रचार सचिव कमल मित्तल ने बताया कि अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संरक्षक जयदेव सिंघल एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, श्री अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल ने राज्यपाल महोदय को शुभकामनाएं देते हुए उनका शाल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंटकर और श्री अग्रसेन माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया, सम्मान के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सानिध्य भी संगठन के सदस्यों को प्राप्त हुआ।

वहीं असम के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी) के सानिध्य मे हुई इस मुलाकात के प्रतिनिधिमंडल में किशन हरलालका गुवाहाटी, अशोक झुनझुनवाला गुवाहाटी, छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पुरषोत्तम सिंघानिया, महामंत्री एवं पार्षद अमर बंसल, श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट के सचिव सुरेश चौधरी एवं सुनील लाठ भी उपस्थित रहे, राज्यपाल जी के साथ आए हुए विजय गुप्ता जो असम के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं उनका भी इस अवसर पर शाल श्रीफल और बुके भेंटकर स्वागत और सम्मान किया।

शपथ ग्रहण के इस अवसर पर कुरुक्षेत्र से विजयी लोकसभा सांसद नवीन जिंदल से भी मुलाकात हुई, संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर वे बड़े अभिभूत हुए। उनके मानस पटल पर प्रदीप मित्तल एवं सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में सन 2006 में संपन्न हुई अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर की यादें ताजा हो गई, उनसे संगठन के बारे में विस्तृत चर्चाएं हुई। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें लोकसभा चुनाव में विजयी होने पर बधाइयां भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page