खेल - जहान

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी


रायगढ़ – – आज दिनांक 22 जुलाई को नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल, रायगढ़ में स्कूल गेम्स शाला क्रीड़ा 2024 में गर्ल्स अंडर 14, 17, 19 में जिंदल स्कूल और नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में मुकाबला हुआ। जिसमें नटवर स्कूल कि 3 छात्राओं द्वारा और जिंदल स्कूल के मात्र एक बच्ची द्वारा जीत हासिल किए।

जिसमें विशुल सिंघल (प्रेसिडेंट रायगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन, रायगढ़ जिला) सेक्रेटरी रमेश कुमार सिंहा, सेक्रेटरी रायगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन,राजू गुप्ता जॉइंट सेक्रेटरी, अजय अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट बॉक्सिंग एसोसिएशन, रायगढ़ जिला, वर्किंग प्रेसिडेंट सी. एस. राजेश नांबियार, और रिकेश नांबियार, वाइस प्रेसिडेंट कोच बॉक्सिंग एसोसिएशन,रायगढ़ जिला, मिस ज्योति एक्जीक्यूटिव मेम्बर कोच बॉक्सिंग एसोसिएशन रायगढ़ जिला , मिस्टर राजेन्द्र सर, स्टेट छत्तीसगढ़, एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन, संतोष सिंह, जिंदल स्कूल कोच, आबिद साबरी ब्लॉक लेवल स्कूल गेम्स अभिषेक गुप्ता पी. टी. आई., नटवर स्कूल जीवन लाल नायक, इंचार्ज स्कूल गेम्स रायगढ़ ने सभी बालिकाओं को बधाई प्रेषित की।

वहीं उषा नांबियार ट्रेजरर , बॉक्सिंग एसोसिएशन रायगढ़ ने सभी बच्चियों को नेशनल जीतने पर 5000 रुपए कि राशि घोषणा की। वहीं जीतने वाले बच्चियों में वर्षा चौहान ,आशा आइंड,मीनाक्षी प्रसाद ,देविना धीवर और सबसे बेहतरीन प्रदर्शन नटवर स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं के छात्रा शिवांगी कौसले का रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page