आध्यात्म

14 को बोइरदादर में निकलेगी महाप्रभु की रथयात्रा

रायगढ़ – – शहर के बोइरदादार में विगत 23 वर्षों से पूर्व पार्षद लालचन्द यादव के मार्गदर्शन में मोहल्ले के श्रद्धालुओं के सहयोग से रथयात्रा उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं इस इस बार भी 14 जुलाई दिन रविवार को बोदरदादर मेन चौक में भगवान महाप्रभु जगन्नाथ जी का रथ उत्सव मनाया जाएगा। श्रद्धालु लालचंद ने बताया कि भगवान महाप्रभु जगन्नाथ जी को गुड़ी मालीपारा से भव्य बाजे – गाजे व भजन गीत के साथ दोपहर में राधा कृष्ण मंदिर में लाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी व शाम महाप्रभु को रथारुढ़ किया जायेगा। वहीं इस रथयात्रा को सफल बनाने में सभी क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिलता है। वहीं श्री यादव ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा उत्सव शामिल होने का निवेदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page