Homeअन्य गतिविधियाँविदेशों में शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करें - -रामचन्द्र शर्मा

विदेशों में शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करें – -रामचन्द्र शर्मा

spot_img

सोचेंगे तो ऊंचाई पर पहुंचेंगे- ऋतु अग्रवाल

रायगढ़ – – शहर की प्रसिद्ध प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदेश में शिक्षा के मौके प्राप्त करने हेतु जानकारी देने के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि जम्मू-काश्मीर के जम्मू की प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं एजुकेशनल काउंसलर ऋतु अग्रवाल एवं संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक एवं प्रसिद्ध मोटिवेटर रामचन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में विदेशों में कैरियर काउंसिलिंग सेमीनार का आयोजन स्कूल के मिनी ऑडिटोरियम में किया गया।

जिसमें शिक्षविद ऋतु अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से यूरोप, यूके, यूएसए आदि देशों में कैसे जाया जा सकता है किस प्रकार से विभिन्न परीक्षाओं के माध्यम से स्कॉलरशिप प्राप्त की जा सकती है। अलग-अलग विषय पर अलग-अलग तरीके से विदेश जाने हेतु परीक्षाएं आयोजित होती है। इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया। जबकि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के लाभ तथा वापस आकर परिवार के लिए मजबूत कंधा बनने की बात कही। किस प्रकार से विदेशी शिक्षा का लाभ देश में वापसी पश्चात लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान प्राप्ति कहीं भी करें लेकिन देश में वापस आकर मातृभूमि की सेवा कर इसका कर्ज उतारे। कार्यक्रम से शताधिक बच्चों ने लाभ उठाया अंत में प्रश्रकाल रखा गया जिसमें बच्चों ने अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्र पूछकर शांत किया। कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन, शिक्षकगण मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments