संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आरपी आदित्य ने विद्यालय व खरसिया विकास खंड कार्यालय का किया निरीक्षण

रायगढ़ – – संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आरपी आदित्य के द्वारा विकासखंड खरसिया के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं कार्यालय विकासखंडड खरसिया के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश – – संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के द्वारा विगत 27 जून 2024 को खरसिया के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक के द्वारा विभिन्न अध्यापन कक्षों, प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के समस्त शिक्षकों को सत्र 2024 -25 हेतु आवश्यक योजनाबद्ध तरीके से अध्यापन करने एवं विद्यालय का सुव्यवस्थित संचालन करने हेतु निर्देशित किया। विज्ञान प्रयोगशाला का उपयोग दैनिक रूप से किये जाने हेतु, प्रेयर मीटिंग में प्रतिदिन न्यूज़ बुलेटिन, साइंस बुलेटिन सुविचार अनिवार्य रूप से रखने के लिए निर्देशित किया गया। विद्यालय में स्थापित पुस्तकालय का दैनिक उपयोग एवं रिकॉर्ड का संधारण, मासिक एवं दैनिक पत्र पत्रिकाएं पुस्तकालय में रखने एवं बच्चों को दैनिक रूप से अध्ययन करने हेतु प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया।

वहींस्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरसिया के निरीक्षण के उपरांत संयुक्त संचालक के द्वारा कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड खरसिया का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सेवा पुस्तिका का संधारण, सीजी स्कूल.इन (विभागीय दर्पण) पोर्टल पर कर्मचारियों की प्रविष्टि, मध्यान्ह भोजन पोर्टल पर दैनिक प्रविष्टि की जानकारी लेकर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस. के.देवांगन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इनकी रही उपस्थिति – – संयुक्त संचालक के निरीक्षण के दौरान उनके साथ सहायक संचालक पी.के.राय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसके देवांगन एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक प्रदीप साहू उपस्थित रहे।