पौधे लगाएं, पर्यावरण को बनाएं सुंदर – – कमल शर्मा

रायगढ़ दृष्टि के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण
रायगढ़– रायगढ़ दृष्टि के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया। संगठन के सदस्य शहर के स्कूल, कालेज व खाली पड़े स्थानों पर पौधे लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लिए। रायगढ़ दृष्टि के डायरेक्टर कमल शर्मा ने शहरवासियों से अपील की है कि विश्व पर्यावरम दिवस के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और शहर में हरियाली फैलाएं। इससे पर्यावरण प्रदूषण पर भी लगाम लगेगा और हमारा प्राकृतिक परिवेश सुंदर बनेगा। वहीं रायगढ़ दृष्टि के डायरेक्टर कमल शर्मा का कहना है कि पर्यावरण दिवस को मनाने का मुख्य कारण है व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति सचेत करने का। हम इंसानों और पर्यावरण के बीच बहुत गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना ही होगा। विश्व में लगातार वातावरण दूषित होते जा रहा है, जिसका गहरा प्रभाव हमारे जीवन में पड़ रहा है। हमारा रायगढ़ जिला औद्योगिक जिला होने के कारण यहां के वातावरण में प्रदूषण भी अधिक है। इससे बचने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पौधरोपण है। न सिर्फ पौधे लगाना, बल्कि उसके संरक्षण व सुरक्षा का दायित्व भी हम पर हैं। जब तक हम अपने लगाए पौधों को पेड़ न बना लें, हमारा दायित्व खत्म नहीं होता। कोरोनाकाल ने पर्यावरण के प्रति और भी अधिक ध्यान केंद्रित किया है। आज जिस तरह से देश में आक्सीजन की किल्लत शुरू हुई है, उससे हमें प्रकृति के प्रति और भी अधिक सचेत होना होगा। पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य भी बन जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस हमको मौका दे रहा है कि हम अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाएं। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी से आग्रह किया गया है कि सभी कम से कम 10 पौधे लगाएं और प्रयास करें कि इन लगाए गए पौधों में से कम से कम 5 पौधों का हम संरक्षण कर वृक्ष बनाएं। इससे प्रदूषण भी दूर होगा और हमारा पर्यावरण स्वच्छ व सुंदर बनेगा। विश्व पर्यावरण दिवस को तब ही सफल बनाया जा सकता है जब हम पर्यावरण का ख्याल रखेंगे। हर व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है।



