विश्व पर्यावरण दिवस पर केलो विहार कॉलोनी में पौधारोपण एवं जागरूकता अभियान

लीनेस क्लब रायगढ़ दिव्यऊर्जा रायगढ

रायगढ़ - - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विगत 5 जून को शहर के केलो विहार कॉलोनी में वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए लीनेस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा ने पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम के अंतर्गत बेल, नीम, मीठा नीम, तुलसी सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए।

अधिक से अधिक पौधे लगाएं - - अनीता कपूर ने पर्यावरण   संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं एवं समाज के लोगों को भी जागरूक कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लें। कार्यक्रम में  सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इनकी रही उपस्थिति - - वहीं इस अवसर पर इमीडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस अनीता कपूर, एरिया ऑफिसर बासंती सरकार, अध्यक्ष अंजू बंसल, उमा तोमर, मीरा पासवान एवं विनिया कारमोरे की सराहनीय उपस्थिति रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page