आनन्द बेरीवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

रायगढ़ - - सामाजिक एवं संगठन्नात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री आनंद बेनीवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है उक्त बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल हनुमान प्रसाद अग्रवाल राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रमोद जैन प्रदेश प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल सत्या पावर बिलासपुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आनंद बेरीवाल इससे पूर्व में प्रदेश महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके संगठन क्षमता सक्रिय कार्यशैली एवं समाजहित में किए गए योगदान को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंप गई है।आनंद बेरीवाल विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं वे लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहे हैं इसके अलावा वे रायगढ़ जिला भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य भी है। उनकी नियुक्ति पर  लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल राणी सती दादी सेवा समिति की अध्यक्ष रीना शिव बापड़िया रोटरी क्लब के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल समाज के प्रमुख मुकेश मित्तल प्रदीप गर्ग अनिल एयरटेल लायंस क्लब रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष रामनिवास मोड़ा, सुभाष अग्रवाल चिराग, कमल मित्तल,घनश्याम गुप्ता,गौरी शंकर नरेड़ी,शिव तायल, विनोद अजंता,संजय माँ बंजारी ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा विश्वास बताया है कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और समाज हित के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page