आधिकारिक दौरे में वाटर कूलर भेंट, जरूरतमंद को आर्थिक सहायता एवं वर्षभर की सेवा गतिविधियों का हुआ प्रस्तुतीकरण
रायगढ़ - - रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल के आधिकारिक दौरे (Official Visit) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह दौरा क्लब की वार्षिक गतिविधियों, सेवा परियोजनाओं एवं संगठनात्मक कार्यों के मूल्यांकन तथा आगामी योजनाओं के मार्गदर्शन के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन वंदना सिंह, डीएसजी रोटेरियन सुशील रामदास अग्रवाल एवं डीएसजी रोटेरियन सोमनाथ अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सौरभ बट्टीमार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दयानंद अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में क्लब सचिव रोटेरियन नवनीत अग्रवाल एवं प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन संतोष अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों पदाधिकारियों के कुशल समन्वय, योजनाबद्ध कार्यशैली एवं क्लब सदस्यों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम का सफल, भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं संचालन की उपस्थित अतिथियों द्वारा भी सराहना की गई।

विद्यालय में वाटर कूलर की सौगात - - मुख्य कार्यक्रम से पूर्व रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा जनहित के उद्देश्य से एक वाटर कूलर शहर कोतवाली रायगढ़ में एवं एक वाटर कूलर शासकीय विद्यालय में स्थापित किए जाने हेतु भेंट किया गया। इस सेवा प्रकल्प के दानदाता समाजसेवी कुंदनलाल एवं उनकी संस्था ओम रूपेश स्टील प्रा. लि. रहे, जिनके सहयोग से यह जनकल्याणकारी कार्य संभव हो सका। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने क्लब एवं दानदाता संस्था के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में यह व्यवस्था आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

आर्थिक सहायता किए प्रदान - - इसके पश्चात होटल श्रेष्ठा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए किडनी रोग से पीड़ित श्रीमती किरण यादव को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सहायता प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने भावुक होकर क्लब के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस सहयोग से उन्हें उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उपस्थित सभी लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना की।

वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन - - कार्यक्रम के दौरान प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन संतोष अग्रवाल द्वारा क्लब की वार्षिक गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण में क्लब द्वारा वर्षभर आयोजित चिकित्सा शिविरों, पौधरोपण अभियानों, रक्तदान शिविरों, राहत कार्यों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। क्लब के कार्यों की हुई सराहना - - अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित जायसवाल ने रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की कार्यशैली, सेवा भावना एवं सक्रियता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि क्लब अल्प समय में ही जिले के अग्रणी एवं सक्रिय क्लबों में अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है। क्लब द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्य वास्तव में रोटरी के मूल मंत्र "Service Above Self" को चरितार्थ करते हैं। उन्होंने सदस्यों को और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन वंदना सिंह ने क्लब की टीम भावना एवं सेवा परियोजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ रॉयल निरंतर समाजहित में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। इसी तरह डीएसजी रोटेरियन सुशील रामदास अग्रवाल एवं डीएसजी रोटेरियन सोमनाथ अग्रवाल ने भी क्लब की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए आगामी परियोजनाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन रोटेरियन संदीप अग्रवाल (टायर) एवं रोटेरियन अंकित कलानोरिया द्वारा किया गया। दोनों संचालकों ने अपनी सहज, प्रभावशाली एवं ऊर्जावान प्रस्तुति से कार्यक्रम को रोचक एवं सुव्यवस्थित बनाए रखा।

इनका रहा योगदान योगदान - - इस अवसर पर रोटेरियन विजय अग्रवाल (एन.आर.), रोटेरियन आशीष महामिया, रोटेरियन ओमप्रकाश मोदी, रोटेरियन पंकज गोयल, रोटेरियन अंकित अग्रवाल (सरिया), रोटेरियन संदीप अग्रवाल (टायर), रोटेरियन अंकित कलानोरिया, रोटेरियन चंचल साहू, रोटेरियन सौरभ अग्रवाल, रोटेरियन शक्ति अग्रवाल, रोटेरियन गौरव अग्रवाल,रॉट मनीष गणगौर एवं रोटेरियन दिनेश अग्रवाल सहित रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। अंत में सभी सदस्यों ने रोटरी के सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर तक पहुंचाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का यह दौरा क्लब के लिए प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक रहा, जिसने सभी सदस्यों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।







