सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

रायगढ़ - - सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में सत्र 2025 -26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह पूर्ण वातावरण में घोषित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती ओम एवं भारत मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्यक्ष चक्रधर पटेल  एवं कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल एवं सम्मानित पालक उपस्थित थे। सभी का प्राचार्य श्याम लाल पटेल  ने हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते हुए अतिथियों का परिचय कराया। तत्पश्चात चक्रधर पटेल ने आशीष  वचन के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर योजना का विस्तार से चर्चा करते हुए बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने एवं पालकों को अपने बच्चों के ऊपर ध्यान रखने के लिए कहा ताकि आगे चलकर बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सके और समाज में अपना एक पहचान बना सके उन्होंने अच्छे परीक्षा परिणाम को देखकर बच्चों को शुभकामनाएं दी और पूरे विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए यहां के अनुशासन व्यवस्था की काफी सराहना भी किए कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं क्योंकि मैं भी सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा अरुण से लेकर द्वादश तक की पढ़ाई की है मैं भी परीक्षा परिणाम लेने आता था तो मेरा धड़कन बढ़ जाता था की क्या परिणाम आएगा मैंने जीवन में अनुभव किया है कि कभी भी हमको नकारात्मक सोच नहीं लानी चाहिए अगर कोई हमसे ज्यादा नंबर पता है  मेरा नंबर कम क्यों आया इस विषय पर चिंतन करते हुए आगे परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिए और उस कमी को हमको पूरा करना चाहिए सारे बच्चों के परीक्षा परिणाम को देखकर अनंत शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिए।

अंत में आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य श्याम लाल पटेल ने कहा कि बच्चा ज्यादा समय मां के साथ रहता है बच्चा को संस्कारी और ज्ञान वान बनाना लव, कुश,ध्रुव ,प्रहलादऔर सीता, सावित्री के जीवन चरित्र को बताते रहना चाहिए जिससे बच्चों में चारित्रिक गुण का विकास होता है आगे प्राचार्य श्याम लाल पटेल ने अध्यक्ष कोषाध्यक्ष एवं पालकों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त भैया बहनों को अच्छे परिणाम के लिए शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा परिणाम की घोषणा किए कक्षा- प्रथम में भैया- कौशल विश्वकर्मा ने 93.3%, कक्षा - द्वितीय में - भैया भावेश जांगड़े ने -88.6%, कक्षा तृतीय में- भैया- गौरव साहू ने-100%, कक्षा चतुर्थ में - बहन- नव्या पटेल ने 92.5%, कक्षा - षठी में बहन -किरण यादव ने -90%, कक्षा सप्तम में बहन - वेदिका मरार ने -90%, कक्षा नवम में भैया-  हेमंत नायक ने 95.5%कक्षा -दशम में- भैया -शिवांश होता ने 93.16% के साथ उपरोक्त सारे भैया बहनों ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बाकी भैया बहनों का परीक्षा परिणाम शत - प्रतिशत रहा। अंत में प्राचार्य  ने सभी अतिथियों,अभिभावकों,आचार्य गण  एवं विद्यार्थियों सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में इसी प्रकार की मेहनत करते हुए अच्छे परिणाम लाते रहने की शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम में आचार्य, शिक्षिकाएं श्रीमती तीजा पटवा, रजनी थवाईत, तृप्तीओगले, सुषमा होता,  ममता बंजारी,  कविता तिवारी, दीपिका साहू, विजयलक्ष्मी पटेल,उजाला साहू,योगिता राठौड़, अंजू चंद्र,मोना यादव,अनु चौहान,  एवं फुलेश्वरी लहरे उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रेवती मालाकार ने किया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page