अन्य गतिविधियाँ

जग का और जन – जन का कल्याण करें माता महागौरी-आशा-सुनील

श्रद्धालुओं ने कहा धन्य हुआ जीवन, तृप्त हुआ मन

रायगढ़ – – शहर में चैत्र नवरात्रि महापर्व को बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा – अर्चना सभी मंदिरों में की गई। मान्यता है कि मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा करने से धन और सुख-समृद्धि मिलती है और मां की विधि-विधान से पूजा करने पर सभी बिगड़े कम बन जाते हैं और कई रोगों से मुक्ति भी मिलती है। यही कारण है कि आज श्रद्धालुओं ने जगतजननी महागौरी की पूजा अर्चना विधि-विधान से की। वहीं शहर की प्रसिद्ध धार्मिक श्री राणी दादी सेवा समिति की श्रद्धालु सदस्य कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल के मार्गदर्शन में नवरात्रि के पहले दिन से ही बूढ़ी माई मंदिर में माता भवानी का प्रतिदिन श्रृंगार व पूजा करने के बाद सुबह से दोपहर तक महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अभी तक हजारों श्रद्धालुगण प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बन चुके हैं। वहीं आज अष्टमी तिथि को भी महाभंडारा में हजारों श्रद्धालुओं की श्रद्धा से लंबी कतारें लगी रही। जो आस्था का नव रिकार्ड बन गया ।

पूजा कर महाभंडारा का शुभारंभ – – दादी समिति के इस धार्मिक महाभंडारा में प्रतिदिन शहर के गणमान्य नागरिक आकर पूजा अर्चना के पश्चात महाभंडारा का शुभारंभ कर श्रद्धालुओं को माता का प्रसाद बांट रहे हैं। वहीं आज अष्टमी महापर्व के दिन शहर के अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष वंदना बंसल व सदस्यों ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। अध्यक्ष वंदना बंसल ने कहा कि दादी सेवा समिति की नेक पहल से वर्ष भर भव्यता के साथ सामाजिक व धार्मिक आयोजन होता है साथ ही हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विगत चार वर्षों से महाभंडारा किया जा रहा है। वास्तव में इस नेक पहल की हृदय से जितनी सराहना की जाए कम है। हमें भी महाभंडारा में शामिल होने का सौभाग्य मिला बेहद खुशी हो रही है इस अत्यंत ही नेक सेवा के लिए दादी समिति के सभी सदस्यों को हृदय से बधाई। इसी तरह सिटी कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल ने भी महाभंडारा आयोजन के लिए दादी समिति के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं बूढ़ी माई मंदिर के पुजारी पं बृजश्वेर मिश्रा ने कहा कि मेरी हृदय से इच्छा थी कि यहां महाभंडारा का आयोजन होना चाहिए माँ जगतजननी मेरी पुकार सुन लीं और विगत चार वर्षों से लगातार पावन चैत्र नवरात्रि महापर्व पर महाभंडारा हो रहा है। इस नेक पहल और जन सेवा के लिए श्री राणी सती दादी सेवा समिति के सभी सदस्यों को हृदय से बधाई और शुभ आशीर्वाद।

महाभंडारा में श्रद्धा की लंबी कतारें – – आज अष्टमी महापर्व के दिन दादी समिति के महाभंडारा में सुबह दस बजे से ही दर्शन – पूजन करने आए हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। वहीं दर्शन पूजन के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने महाभंडारा में माता भवानी का प्रसाद ग्रहण किया व महाभंडारा सुबह 10. 30 से दोपहर तीन बजे तक अनवरत चलता रहा। महाभंडारा में आए श्रद्धालुओं ने कहा कि दादी सेवा समिति की सभी सदस्यगण नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत चार साल से महाभंडारा का आयोजन श्रद्धा से कर रहे हैं। इस महाभंडारा का हमें इंतजार भी रहता है। इस नौ दिनों के महाभंडारा में हजारों श्रद्धालुगण माता का महाप्रसाद पाकर पुण्य के भागी बनते हैं। समिति के इस पावन पहल की जितनी सराहना की जाए कम है और समिति के सदस्यों को ऐसे भव्य आयोजन के लिए हम हृदय से बधाई देते हैं। वहीं नौ दिवसीय महाभंडारा आयोजन को भव्यता देने में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश, पूर्व अध्यक्ष ममता कमल अग्रवाल, संतोष चिराग, रोमी निगानिया, सुभाष चिराग, संजय कालू, कमल मित्तल, आलोक मित्तल, विकास निगानिया सहित अनेक सदस्यगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page