अन्य गतिविधियाँ

पं. भवानी शंकर षडंगी विद्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया

रायगढ़ – – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय पं. भवानी शंकर षड़ेगी विद्यालय में गणतंत्र दिवस का पावन राष्ट्रीय त्यौहार हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीरामजी लाल अग्रवाल (से. नि. क्रीडा अधिकारी कामर्स कॉलेज/ डिग्री कॉलेज) के के द्वारा भारत माता व महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपशिखा प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

शिक्षा उप समिति के अध्यक्ष संतोष नन्दे के द्वारा ध्वज स्तम्भ पर श्रीफल भेंट कर व प्रज्वलित कर झण्डारोहण किया गया। राष्ट्रगान के उपरांत भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, गणतंत्र दिवस अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए गए। सभी गणमान्य अतिथिगणों को आसन प्रदान की गई।

मंचासीन मुख्य अतिथि श्रीरामजी लाल अग्रवाल का स्वागत शाला के सचिव श्याम किशोर प्रधान, शाला की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती जया षडंगी को जगन्नाथ मंदिर के ट्रस्टी नारायण मिश्रा, वर्तमान अध्यक्ष संतोष नन्दे को गेम्स क्लब के सचिव मनीष मिश्रा व प्राचार्या श्रीमती पूनम पांडेय का शाला के वरिष्ठ शिक्षक सुधीर नन्दे के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनन्दन किया गया। कक्षा दसवीं की छात्राओं द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी, रानी लक्ष्मी बाई, वीर सैनिक, आदि की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कक्षा दसवीं की छात्रा ख्याति देर्वांगन ने गणतंत्र दिवस देशभक्ति भाषण दे कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

नन्हीं छात्रा काव्या साहू द्वारा ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। बाल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। किक बाक्सिंग की कोच मनोज कसेरा को उनकी उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया गया। मुख्य आसंदी से श्रीरामजी अग्रवाल ने अपना आशीवर्धन प्रदान कर बच्चों को देश कार्य में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा प्रदान की। सभाध्यक्षा के रूप में श्रीमती जया षडंगी ने भी अपने आशीर्वचन में बच्चों को प्रेरणा प्रदान कर गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला।

इस शुभ अवसर पर शाला की पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष डॉ लोकेश षडंगी, शाला के वर्तमान सदस्य आत्माराम पंढर संतोष होता, संरक्षक देवेश षडंगी, उत्कलिका की आध्यक्ष श्रीमती विपुला मिश्रा, वर्तमान कोषाध्यक्ष रमेश पाणि, सचिव श्याम किशोर प्रधान, उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के उपाध्यक्ष राम कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरूण गुरु, शंकर साहू कीतियन्द्र आचार्य, मनीष मिश्रा, संजय मिश्रा, सुदामा पंडा इत्यादि गणमान्य पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। श्रीमती अमिता मिश्रा ने सफल मंब संचालन किया तथा श्रीमती रामेश्वरी देवींगन ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की विधिवत समाप्ति की घोषणा की। सभी बच्चों को गेम्स क्लब के सौजन्य से मिष्ठान्न वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्ताशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में वरिष्ठ शिक्षक सुधीर नन्दे की द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page