अन्य गतिविधियाँ

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने महिला ऑटो चालकों का किया सम्मान

रायगढ़ – – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा एक अनूठी पहल की गई। संस्था ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पिछले कई वर्षों से ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली जुझारू महिला ऑटो चालकों को सम्मानित किया।इस अवसर पर जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी गुलशन अग्रवाल ने महिला ऑटो चालकों के साहस और परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “ये महिलाएँ नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भरता के साथ समाज की सेवा कर रही हैं।”कार्यक्रम के दौरान जेसीआई की महिला विंग  ने भी इन महिला चालकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें  उपहार भेंट किए।

जेसीआई परिवार के सदस्यों ने महिलाओं के इस जज्बे को सलाम किया और समाज में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।सम्मान समारोह के साथ-साथ जेसीआई रायगढ़ सिटी ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। संस्था द्वारा उपस्थित जनसमूह को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षित विकल्प के रूप में स्टील की बोतलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष गुलशन अग्रवाल के साथ जेसीआई रायगढ़ सिटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जेसी रेट महिला विंग की सदस्य उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी आकाश अग्रवाल थे। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page