अन्य गतिविधियाँ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

वनिता साहित्यिक साँस्कृतिक एवं कला मंच की पहल रायगढ़ – – शहर की वनिता साहित्यिक‌ साँस्कृतिक एवं कला मंच के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में होटल श्री साईं श्रद्धा में विगत 7 मार्च  को महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया।

पूजा अर्चना से प्रारंभ – – कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् अपरान्ह 3.30 से आगंतुक महिलाओं का आत्मीय स्वागत माथे पर टीका और पुष्पवर्षा करके किया गया। वहीं 3.30 बजे से फनी गेम्स आरंभ हुआ  जो अनवरत 6.30 बजे तक चलता रहा।

सदस्यों ने दी यादगार प्रस्तुति – – कार्यक्रम के अन्तर्गत वनिता मंच की कार्यकारिणी टीम की धरा देवाँगन, मंजू अवस्थी, स्वाती पंड्या, मनीषा अवस्थी,संध्या षडंगी,  अर्चना राजेन्द्र षडंगी, सीमा पटेल ,अर्चना षडंगी,  के अलावा  संरक्षक आशा बेरीवाल के साथ ही रायगढ़ शहर की 50-60   सम्मानित  एवं प्रबुद्ध महिलायें उपस्थित होकर  वनिता मंच के इस कर्यक्रम का आनंद उठाया‌। जिसमें ‌मनोरंजन ,डाँस , संगीत ,गेम्स के साथ ही विविध मनोरंजक गतिविधियाँ रखी गयी थी। जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया।

प्रतिभागियों को दिया गया पुरस्कार – – वनिता मंच ने आयोजित गेम्स में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारदिया। पंक्च्युलिटी गेम में प्रथम विजेता- मीना पटेल , द्वितीय- सुधा मिश्रा , तृतीय अनामिका बाजपेयी ।बिस्किट गेम में प्रथम‌ रश्मि वर्मा , द्वितीय पम्मी टूटेजा,  तृतीय – लक्ष्मी साहू, अप- डाऊन गेम में प्रथम – सुनंदा चौहान, द्वितीय – पूजा सबरवाल, तृतीय -निम्मी अरोरा  ।  बचपन की यादें ताजा करने वाला गेम चम्मच  रेस में प्रथम विधि मिश्रा, द्वितीय-  सुधा यादव, तृतीय- अनामिका नंदे ।  एक और सरप्राइज गेम ट्विंकल – ट्विंकल लेडी स्टार राऊँड में सीता यादव विनर हुईं।

कार्यक्रम की हुई सराहना – – वनिता मंच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मनोरंजन व अपनी‌ बात साझा  करने का एक मंच प्रदान किया।वहीं विजेताओं के  साथ उपस्थित सभी महिलाओं को मंच की ओर से  आकर्षक भेंट भी प्रदान किया गया। वनिता मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की उपस्थिति सभी सदस्यों ने बेहद सराहना की व कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के सभी सदस्यों को सराहनीय व सकारात्मक योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page