अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कवयित्री डॉ आशा किरण मेहर हुईं सम्मानित

काव्य वाटिका ने किया सम्मानित
रायगढ़ – – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के शुभ अवसर पर होटल चावला में काव्य वाटिका का 45 वाँ सम्मान समारोह रखा गया । मुख्य आतिथ्य रंग कर्मी, समाज सेवी कल्याणी मुकर्जी रहीं। विशिष्ट अतिथि, कथा वाचक, व्याख्याता, समाज सेवी श्रीमती दिव्या पाण्डेय तथा अभिनव स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मीना ठाकुर, एवं रचना श्रीवास्तव रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना का मधुर गायन डॉ. अजय पटनायक ने किया। अतिथियों के स्वागत सम्मान के उपरांत काव्य वाटिका ने डा. आशा मेहर ‘किरण’ का शाल श्रीफल पौधा एवं सम्मान पत्र देकर किया गया। साथ ही सभी साहित्यकारों को गुलाब का फूल सप्रेम भेंट किया गया।

कवयित्री डॉ मेहर के व्यक्तित्व की खासियत – – डॉ. आशा मेहर रायगढ़ की वरिष्ठ साहित्यकारों में की जाती है। जिनकी पुस्तक ” बेटी मँय तोला कइसे पठोहूँ” छत्तीसगढ़ी में काफी लोकप्रिय हुई। रायगढ़ में साहित्यिक कार्यक्रम के संयोजन में संपादन में या समाज सेवा के क्षेत्र में सभी में इनका योगदान महत्वपूर्ण रहता है। साहित्यिक और समाज सेवा के क्षेत्र मे उन्हे जो सम्मान मिला उसकी लंबी फेहरिस्त है।

सुमधुर काव्य पाठ की प्रस्तुति – – कार्यक्रम में सभी उपस्थित साहित्यकारों ने सुमधुर स्वर में काव्य पाठ किया। वहीं अतिथियों ने नारी की वर्तमान स्थिति पर सुन्दर और सार्थक वक्तव्य दिया साथ ही काव्य वाटिका के कार्य की सह्रदय सराहना की। वहीं उपस्थित साहित्यकारों में डॉ. सुधा देवांगन ‘सुचि’, श्रीमती रश्मि वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती अरुणा साहू, श्रीमती साधना मिश्रा, लीशा पटेल, सीमा पटेल, सोनल श्रीवास,केशिका साहू, सरोज साव, पूर्णिमा चौधरी, सुप्रसिद्ध चित्रकार मनोज श्रीवास्तव, ईश्वर प्रसाद यादव, अरुण यादव, शिशिर वर्मा, डॉ. अजय पटनायक ‘ मयंक’ दीपक महापात्रे थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डा. सुधा देवांगन ‘सुचि’ ने किया।



